International Women’s Day: पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को मिला ‘अद्रिजा – नारी शक्ति सम्मान’

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के समापन किया गया। इस मौके पर इस अवसर पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की सदस्य विजया भारती सयानी मौजूद रही। इस मौके पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, पद्मश्री शोभना नारायण, पूर्व राज्यसभा सदस्य और भारतीय कलाकार रूपा गांगुली को ‘अद्रिजा – नारी शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

विजया भारती सयानी ने कहा कि बिना शक्ति के शिवजी पूर्ण नहीं है। इसलिए भारतीय परंपरा में अर्धनारीश्वर की पूजा की जाती है। पुराने समय से हमारे देश में पुरूष और महिलाओं को समानता का अधिकार प्राप्त था। उन्होंने छात्रों को सदैव समानता और निष्पक्षता का भाव रखने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी और संविधान लागू होने के साथ ही हमारे देश में महिलाओं और पुरुषों को बराबरी का अधिकार प्राप्त हुआ। जिसके तहत उन्हें वोट देने से लेकर निर्णय लेने का अधिकार है। जबकि कई विकसित देशों में भी महिलाओं को यह अधिकार काफी समय बाद प्राप्त हुआ। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने छात्रों से कहा कि समझौता, गलत नही हैं। अगर आप सपने देखती है और जीवन का उद्देश्य निर्धारित किया है तो उसके लिए कोई समझौता ना करें।

India-Pak मैच पर पवन सिंह का प्रचंड बयान

आपको अपना रास्ता स्वयं बनाना होगा। इसके लिए पर्याप्त संघर्ष करते है तो दूसरों के साथ भी साझा करें। उन्हें प्रेरित करें। यदि आप अपनी कमजोरियों को स्वीकार नहीं करती तो आप कभी मजबूत नहीं बन सकती। पूर्व राज्यसभा सदस्य और भारतीय कलाकार रूपा गांगुली ने कहा कि आप सर्वप्रथम स्वयं का सम्मान करें और समाज के हर स्तर के लोगों का आदर करें यह आपको आंतरिक प्रसन्नता की अनुभूति कराएगा। पिछले कुछ सालों में महिला सशक्तिकरण में काफी विकास हुआ है। उन्होंने छात्रों से कहा कि सोशल मीडिया पर वक्त ना बर्बाद करे ।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now