India-Pak मैच पर पवन सिंह का प्रचंड बयान

मंच से गरजे– 'जो मुर्दों को नहीं जला पाते, वो जिंदों को क्या जलाएंगे' (फाइल फोटो)

ऋषी तिवारी


भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में अपनी अदाकारी और देशभक्ति से भरे अंदाज से सबका दिल जीत लिया। इस दौरान उन्होंने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मैच पर भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जा रहे इस 27वें मुकाबले को लेकर पवन सिंह ने जोरदार अंदाज में अपनी बात रखी।

‘गदर’ का किया जिक्र, दिखा देशभक्ति का जज्बा

बता दें कि मंच पर पवन सिंह ने सलमान खान और सनी देओल की 2016 की फिल्म ‘गदर’ का जिक्र करते हुए कहा कि मैं तो अपने हिंदुस्तान के लिए यही कहूंगा कि प्यार तो मैं सबसे करता हूं, लेकिन अगर बात सम्मान की आ जाए, बात अपने हिंदुस्तान की इज्जत की आ जाए तो वहां तो मैं जरूर बोलूंगा। उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि जलते हुए दीए को परवाने क्या बुझाएंगे, और जो मुर्दों को नहीं जला पाते वो जिंदो को क्या जलाएंगे। अपने इस जोशीले भाषण के साथ उन्होंने नारा लगाया, “मेरा हिंदुस्तान जिंदाबाद था, है और रहेगा। बोलिए भारत माता की जय!

टीम इंडिया को शुभकामनाएं

भारतीय टीम को जीत की शुभकामनाएं देते हुए पवन सिंह ने कह कि कौन नहीं चाहेगा कि हमारी टीम, हमारे हिंदुस्तान का झंडा लहराकर आए, जीतकर आए। मैं एक कलाकार होने के नाते शुभकामना देता हूं हमारी टीम को, हमारे भाईयों को कि आप लोग पूरे जोश, उमंग और खुशी के साथ अपने देश का झंडा लहराते हुए आइए। लव यू हिंदुस्तान, जय हो!

महाशिवरात्रि पर बॉलीवुड का आध्यात्मिक रंग

वैभव सूर्यवंशी के सेलिब्रेशन पर फूला नहीं समाए

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतकर आए 14 साल के वैभव सूर्यवंशी पर भी पवन सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी। जब वैभव ने पवन सिंह के गाने पर सेलिब्रेशन किया, तो भोजपुरी स्टार का सीना गर्व से चौड़ा हो गया। उन्होंने कहा कि उसने सीना चौड़ा कर दिया। जिसके गाने पर वो नाचा, सेलिब्रेट किया वो आपका बेटा है। मैं तो यही कहूंगा, बाबू ने अद्भुत किया। बेटा आगे और भी ऐसा करो कि पूरे हिंदुस्तान का सीना चौड़ा हो जाए। इस दौरान पवन सिंह ने टीम इंडिया को डेडिकेट कर गाने गाए। मंच पर उनके जोश से दर्शक भी खूब बांझ गए। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में आखिर कौन सी टीम रंग जमाती है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now