महाशिवरात्रि पर बॉलीवुड का आध्यात्मिक रंग

सितारों ने मंदिरों और आश्रमों में दिखाई श्रद्धा (फाइल फोटो)

ऋषी तिवारी


देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मंदिरों में घंटियों की गूंज और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के बीच बॉलीवुड और भोजपुरी के जानेमाने सितारे भी शिवभक्ति में लीन नजर आए। चमक-दमक से दूर इस वक्त सेलिब्रिटीज का दिल आध्यात्म की ओर झुका है, जहां किसी ने प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए तो कोई आध्यात्मिक गुरु के आश्रम में पहुंचकर महादेव का आशीर्वाद लिया।

सारा अर्जुन और स्वरूप खान ने किया ईशा फाउंडेशन में प्रवास

फिल्म ‘धुरंधर’ फेम सारा अर्जुन ने इस खास मौके पर सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन आश्रम का रुख किया। वहां आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल होकर उन्होंने भक्ति, ध्यान और संगीत का आनंद लिया और सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं। इसी कार्यक्रम में चर्चित लोकगायक स्वरूप खान ने भी पहुंचकर शिव भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे माहौल और भी भक्तिमय हो गया।

निमरत कौर ने ओंकारेश्वर में किया जलाभिषेक

अभिनेत्री निमरत कौर ने महाशिवरात्रि पर मध्य प्रदेश स्थित ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। उन्होंने सोशल मीडिया पर दर्शन की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “ऊं नमः पार्वती पतये हर हर महादेव।” उनकी पोस्ट पर प्रशंसकों ने भी बड़ी संख्या में प्रतिक्रिया दी और शुभकामनाएं दीं।

मोदी कैबिनेट ने इन प्रोजेक्टों के लिए खोला खजाना

रवीना-सुनील समेत अन्य सितारों ने दी बधाई

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। वहीं, बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री रवीना टंडन महादेव की भक्ति में डूबी नजर आईं। उन्होंने अपने आध्यात्मिक अनुभव साझा करते हुए सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की। इसके अलावा, सुनील शेट्टी, भूमि पेडनेकर और सोनू सूद ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर देशवासियों को इस पावन अवसर पर बधाई दी। महाशिवरात्रि के इस अवसर पर फिल्मी जगत की आस्था और श्रद्धा ने साबित कर दिया कि मन की शांति के लिए सितारे भी ईश्वर की शरण में आते हैं। मंदिरों और आश्रमों में उमड़ी भीड़ के बीच सेलेब्स की मौजूदगी ने पर्व के उत्साह को और भी बढ़ा दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now