कॉकरोच जनता पार्टी नोएडा- गाजियाबाद चींटी जनता पार्टी बिल्डर पंजाब-हरियाणा बिहार-झारखंड क्राइम न्यूज़ फिल्म न्यूज राजनीतिक न्यूज लाइफस्टाइल जरा हटके खेल जर्नल नॉलेज

---Advertisement---

मोदी कैबिनेट ने इन प्रोजेक्टों के लिए खोला खजाना

शहरी बुनियादी ढांचे को 1 लाख करोड़ की सौगात (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक ऐतिहासिक फैसलों से भरी रही। कैबिनेट ने देश के स्टार्टअप इकोसिस्टम और शहरी बुनियादी ढांचे को बड़ा बढ़ावा देते हुए कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद इन फैसलों की जानकारी दी, जिसमें स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0, शहरी चुनौती कोष, नोएडा मेट्रो विस्तार और बड़े रेलवे प्रोजेक्ट शामिल हैं।

स्टार्टअप्स के लिए 10 हजार करोड़ का बड़ फंड

देश के बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम को गति देने के लिए कैबिनेट ने ‘स्टार्टअप इंडिया फंड ऑफ फंड्स 2.0’ की स्थापना को मंजूरी दी है। इसके लिए सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपये का आवंटन किया है। इसका मुख्य उद्देश्य देश में वेंचर कैपिटल जुटाना, घरेलू पूंजी को बढ़ावा देना और इनोवेशन आधारित उद्यमिता को प्रोत्साहन देना है।
मंत्री ने बताया कि 2016 में स्टार्टअप इंडिया की शुरुआत के बाद देश में स्टार्टअप्स की संख्या 500 से बढ़कर 2 लाख से अधिक हो गई है। पहले चरण (एफएफएस 1.0) के तहत 145 वैकल्पिक निवेश फंडों को 10 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, जिन्होंने 1,370 से अधिक स्टार्टअप्स में 25,500 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया।

शहरी बुनियादी ढांचे के लिए 1 लाख करोड़ रुपये

शहरों में विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा बनाने के लिए कैबिनेट ने ‘शहरी चुनौती कोष’ (UCF) को मंजूरी दी। इसके तहत केंद्र सरकार 1 लाख करोड़ रुपये की सहायता प्रदान करेगी। इसका उद्देश्य लचीले, उत्पादक और जलवायु अनुकूल शहरों का निर्माण करना है। इस योजना के तहत परियोजना लागत का 25 प्रतिशत हिस्सा केंद्रीय सहायता के रूप में दिया जाएगा, बशर्ते कि परियोजना की लागत का कम से कम 50 प्रतिशत हिस्सा बाजार से जुटाया जाए। इससे अगले पांच वर्षों में शहरी क्षेत्र में अनुमानित 4 लाख करोड़ रुपये का निवेश होने की उम्मीद है।

नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन का होगा विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की कनेक्टिविटी बेहतर करने के लिए कैबिनेट ने नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार को हरी झंडी दिखा दी। अब एक्वा लाइन को नोएडा सेक्टर 142 से बॉटेनिकल गार्डन तक बढ़ाया जाएगा। यह 11.56 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर 8 एलिवेटेड स्टेशनों के साथ बनाया जाएगा। इस कॉरिडोर के चालू होने से नोएडा और ग्रेटर नोएडा का मेट्रो नेटवर्क 61.62 किलोमीटर हो जाएगा। यह लाइन बॉटेनिकल गार्डन पर दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन और मैजेंटा लाइन से जुड़ेगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके स्टेशनों में सेक्टर-44, 96, 97, 105, 108, 93 और 142 शामिल हैं।

दिल्ली में ‘Tu Yaa Main’ का धमाकेदार प्रमोशन

दिल्ली-अंबाला समेत तीन बड़े रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी (CCEA) ने 18,509 करोड़ रुपये की लागत से तीन बड़े रेलवे प्रोजेक्टों को भी अपनी स्वीकृति दी। इसमें दिल्ली-अंबाला (तीसरी व चौथी रेल लाइन), कसारा-मनमाड (तीसरी व चौथी लाइन) और बल्लारी-होसपेटे (तीसरी व चौथी लाइन) का निर्माण शामिल है। ये प्रोजेक्ट दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के 12 जिलों से होकर गुजरेंगे, जिससे रेलवे नेटवर्क 389 किलोमीटर बढ़ेगा। इन प्रोजेक्ट्स से लगभग 97 लाख लोगों को लाभ होगा और वैष्णो देवी, हम्पी और त्र्यंबकेश्वर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों तक संपर्क मजबूत होगा। यह प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान के तहत बनाए गए हैं।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now