ऋषी तिवारी
वैलेंटाइन वीक के खास मौके पर रिलीज़ हुई फिल्म Tu Yaa Main के प्रमोशन के लिए स्टारकास्ट और मेकर्स ने राजधानी दिल्ली में जोरदार मौजूदगी दर्ज कराई। फिल्म के रिलीज़ होते ही अभिनेत्री Shanaya Kapoor, अभिनेता Adarsh Gourav, निर्देशक Bejoy Nambiar और निर्माता Aanand L Rai ने प्रमोशनल इवेंट में शिरकत कर माहौल को रोमांचक बना दिया। इवेंट का आकर्षण तब और बढ़ गया जब शानाया कपूर और आदर्श गौरव ने स्टाइलिश बाइक एग्ज़िट लेकर कार्यक्रम का समापन किया। दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ कलाकारों का स्वागत किया।
सिहरन और रोमांस का अनोखा संगम
‘Tu Yaa Main’ को एक सर्वाइवल थ्रिलर के रूप में प्रस्तुत किया गया है, जिसमें रोमांस, रहस्य और हर पल मंडराते खतरे का रोमांच शामिल है। फिल्म को इस तरह से तैयार किया गया है कि दर्शक आख़िरी फ्रेम तक सीट से बंधे रहें। निर्देशक बेजॉय नांबियार ने कहा कि यह फिल्म पारंपरिक रोमांटिक कहानियों से अलग एक नया अनुभव देने का प्रयास है। वहीं निर्माता आनंद एल राय ने इसे युवा पीढ़ी की भावनाओं से जुड़ी कहानी बताया।
खेसारी लाल यादव का साल 2026 का पहला गाना ‘बुलबुल’ रिलीज
मजबूत प्रोडक्शन टीम
फिल्म का निर्माण आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने अपने बैनर Colour Yellow के तहत किया है। साथ ही Bhanushali Studios Limited के विनोद भनुशाली और कमलेश भनुशाली भी निर्माण से जुड़े हैं। फिल्म को #DateFright एक्सपीरियंस के तौर पर प्रमोट किया जा रहा है, जो एक साधारण डेट को भी सिहरन भरी याद में बदल देने का दावा करती है। फिलहाल ‘Tu Yaa Main’ आपके नजदीकी सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।


















