दिल्ली को मिलेगी पहली यमुना क्रूज सेवा, 10 नवंबर उद्घाटन

Yamuna Cruise Service Delhi Information: दिल्ली में शुरू हो रही है पहली यमुना क्रूज सेवा। सोनिया विहार से जगतपुर स्ट्रेच पर 10 नवंबर को होगा शुभारंभ। जानें टिकट कीमत, टाइमिंग और रूट की डिटेल।

दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी! यमुना में शुरू होगी शानदार क्रूज यात्रा

HIGHLIGHTS

  • यमुना में चलेगा सोलर क्रूज, जानिए टिकट से लेकर रूट तक
  • दिल्ली को मिला नया टूरिस्ट स्पॉट, यमुना में दौड़ेगा लग्जरी क्रूज
  • 500 रुपये में यमुना की सैर! जानिए कब शुरू होगी क्रूज सेवा
  • दिल्ली की यमुना में पहली बार चलेगा क्रूज, जानिए पूरी डिटेल

Yamuna Cruise Service Delhi Information: दिल्ली की यमुना अब सिर्फ आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि पर्यटन की नई पहचान भी बनने जा रही है। दिल्ली के लिए यह खुशखबरी है कि यमुना नदी पर पहली बार रिक्रिएशनल यमुना क्रूज सेवा शुरू हो रही है। मंगलवार, 10 नवंबर को सोनिया विहार से इस सेवा का औपचारिक शुभारंभ होगा, जिसे केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल लहराएंगे। माना जा रहा है कि इस पहल से दिल्ली में नदी आधारित पर्यटन को नई गति मिलेगी और शहर के पर्यटन मैप पर एक आकर्षक पता जुड़ेगा।

कौन-कौन रहेंगे उद्घाटन समारोह में शामिल?

यमुना क्रूज सेवा का उद्घाटन कार्यक्रम सोनिया विहार में आयोजित किया जा रहा है। इस मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरणजीत सिंह संधू और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहने वाली है। केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर और हर्ष मल्होत्रा के अलावा दिल्ली सरकार के मंत्री परवेश वर्मा और कपिल मिश्रा भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही सांसद मनोज तिवारी तथा केंद्र और दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित रहने वाले है।

6 किलोमीटर की खूबसूरत जलयात्रा

यह क्रूज सेवा यमुना के सोनिया विहार से जगतपुर तक लगभग 6 किलोमीटर लंबे स्ट्रेच पर संचालित होगी। यात्रा के दौरान यात्रियों को पानी के रास्ते दिल्ली को एक नए नजरिए से देखने का मौका मिलेगा। क्रूज की रफ्तार 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है, जिससे पूरी जलयात्रा में लगभग 40 से 45 मिनट का समय लगेगा। धीमी रफ्तार का मकसद है कि यात्री बिना जल्दबाजी के आराम से नदी के दृश्यों का आनंद ले सकें।

सोलर पावर से चलने वाली एसी क्रूज

दिल्ली की पहली यमुना क्रूज को ‘गंगा पुत्र’ नाम दिया गया है। इसे फाइबर रीइनफोर्स्ड प्लास्टिक (FRP) से आधुनिक तकनीक की मदद से तैयार किया गया है। सबसे खास बात यह है कि यह क्रूज सोलर पावर पर चलती है, यानी यह पर्यावरण के अनुकूल भी है और यमुना के पानी में डीजल से होने वाले प्रदूषण का खतरा भी नहीं। क्रूज में एक साथ 30 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है और इसे पूरी तरह एयर कंडीशंड बनाया गया है। सफर के दौरान चाय-कॉफी और हल्के स्नैक्स की सुविधा भी यात्रियों को दी जाएगी।

जाने टिकट कितना? और कैसे होगी बुकिंग?

बता दें कि टिकट की अंतिम कीमत की घोषणा उद्घाटन के बाद की जाएगी, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यमुना क्रूज का टिकट 500 से 800 रुपये प्रति व्यक्ति के बीच हो सकता है। इस क्रूज सर्विस को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल के तहत संचालित किया जाएगा। बुकिंग की पूरी प्रक्रिया और टिकट आवंटन से जुड़ी जानकारी शुभारंभ के बाद सामने आएगी।

यमुना क्रूज सेवा सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे के बीच संचालित होगी, हालांकि इसे मौसम के अनुसार चलाया जाएगा। बारिश या नदी में पानी बढ़ने जैसी परिस्थिति में सेवा पर अस्थायी रोक लगाई जा सकती है। सुरक्षा पर पूरा ध्यान दिया गया है — क्रूज पर लाइफ जैकेट, प्रशिक्षित स्टाफ और आपातकालीन व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

यमुना को मिला राष्ट्रीय जलमार्ग का दर्जा

राष्ट्रीय जलमार्ग अधिनियम, 2016 के तहत यमुना नदी को नेशनल वॉटरवे-110 (NW-110) का दर्जा मिल चुका है। सोनिया विहार-जगतपुर स्ट्रेच पर रिक्रिएशनल क्रूज सेवा शुरू करना इसी जलमार्ग की क्षमता के इस्तेमाल की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम है। इंलैंड वॉटरवेज ऑथॉरिटी ऑफ इंडिया (IWAI) इस परियोजना में दिल्ली सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है।

पिछले महीने IWAI और दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में क्रूज जहाज का ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा किया गया था। ट्रायल के सकारात्मक नतीजों के बाद ही सेवा को आम लोगों के लिए खोलने का निर्णय लिया गया।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now