कॉकरोच जनता पार्टी नोएडा- गाजियाबाद चींटी जनता पार्टी बिल्डर पंजाब-हरियाणा बिहार-झारखंड क्राइम न्यूज़ फिल्म न्यूज राजनीतिक न्यूज लाइफस्टाइल जरा हटके खेल जर्नल नॉलेज

---Advertisement---

नागपुर में किन्नर समाज का बड़ा विवाद सामने आया

Maharashtra News: हिमांगी सखी के रामदासपेठ स्थित होटल तुली इम्पीरियल में ठहरने की जानकारी मिली, तो बुधवार दोपहर से ही किन्नरों के कई गुट वहां पहुंचने लगे। शाम तक होटल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। दोनों जगह तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त बल तैनात कर दिया और देर रात तक अधिकारी मोर्चा संभाले हुए थे।

महामंडलेश्वर हिमांगी सखी का कार्यक्रम विवादों में

HIGHLIGHTS

  • उत्तम बाबा को पीठाधीश्वर बनाने का विरोध तेज
  • हत्या के आरोपी की ताजपोशी पर मचा बवाल
  • किन्नर गुटों का सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन
  • VHP कार्यालय के बाहर जुटी भारी भीड़
  • रामदासपेठ होटल के बाहर तनावपूर्ण माहौल

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नागपुर में किन्नर समाज के भीतर एक अनोखा और गंभीर विवाद सामने आया है। हत्या के आरोपी और हाल ही में जेल से रिहा हुए किन्नर उत्तम बाबा सेनापति को ‘पीठाधीश्वर’ की गद्दी पर बिठाने के विरोध में शहर भर के किन्नर गुट सड़कों पर उतर आए हैं। विरोध इतना तेज हुआ कि पुलिस को कई इलाकों में भारी बंदोबस्त करना पड़ा और बुधवार देर रात से शहर का इलाका एक पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।

VHP ऑफिस और होटल के बाहर जमा हुई भीड़

बताया जा रहा है कि गुरुवार को महामंडलेश्वर हिमांगी सखी के हाथों उत्तम बाबा की ताजपोशी का कार्यक्रम रखा गया था। जैसे ही इस खबर ने जोर पकड़ा, बुधवार रात्रि से ही बड़ी संख्या में किन्नर पारडी स्थित विश्व हिंदू परिषद (VHP) कार्यालय के बाहर जमा हो गए। यहां जमकर नारेबाजी हुई और कार्यक्रम को रद्द करने की मांग उठाई गई।

इसके अलावा, जैसे ही हिमांगी सखी के रामदासपेठ स्थित होटल तुली इम्पीरियल में ठहरने की जानकारी मिली, तो बुधवार दोपहर से ही किन्नरों के कई गुट वहां पहुंचने लगे। शाम तक होटल के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। दोनों जगह तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने अतिरिक्त बल तैनात कर दिया और देर रात तक अधिकारी मोर्चा संभाले हुए थे।

क्यों है उत्तम बाबा के खिलाफ इतनी नाराजगी?

विरोध प्रदर्शन कर रहे किन्नर समाज के लोगों का कहना है कि एक हत्या के आरोपी को इतने बड़े धार्मिक और सामाजिक पद पर बैठाना समाज की गरिमा के खिलाफ है। दरअसल, उत्तम बाबा का नाम पहले भी कई विवादों में रहा है। करीब 10 साल पहले नागपुर के किन्नर समाज में उसकी दबदबेदार हिस्सेदारी थी, लेकिन धंधे की पैसों की बंटवारे को लेकर गुटबाजी शुरू हो गई।

इसी रंजिश के चलते वर्ष 2019 में उत्तम बाबा पर अपने ही चेले ‘चमचम गजभिये’ की हत्या करने का आरोप लगा था। इस मामले में उसे गिरफ्तार किया गया और करीब सात साल जेल में बिताने के बाद हाल ही में उसे जमानत मिली है। जेल से रिहा होने के कुछ ही दिनों बाद उसे पीठाधीश्वर बनाने की तैयारी ने समाज के गुस्से में आग ही के काम किया।

समाज के चारों बड़े डेरे एकजुट

नागपुर शहर में किन्नरों के चार प्रमुख डेरे हैं और सभी इस फैसले के खिलाफ एकजुट नजर आ रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का साफ कहना है कि समाज के भीतर सहमति बनाए बिना और परंपराओं को ताक पर रखकर ऐसा कोई फैसला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किन्नर समाज की प्रमुख नेता विद्या कांबले ने भी इस कार्यक्रम की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि समाज की गरिमा और मर्यादा को ध्यान में रखते हुए ही ऐसे निर्णय लिए जाने चाहिए।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now