---Advertisement---

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ईशान किशन को दी शुभकामनाएं

ICC T20 World Cup 2026: समारोह के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने आधिकारिक एक्स (X) हैंडल पर ईशान किशन के साथ तस्वीरें साझा करते हुए एक पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा कि "आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य, शानदार बल्लेबाज, बिहार के लाल, श्री Ishan Kishan जी को विश्व कप जिताने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए राज्य सरकार द्वारा एक करोड़ रुपये की राशि देकर सम्मानित किया।

बिहार सरकार ने क्रिकेट स्टार ईशान किशन को किया पुरस्कृत

HIGHLIGHTS

  • ईशान किशन को बिहार सरकार का करोड़ रुपये से सम्मान
  • टी20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता ईशान किशन को पटना में विशेष सम्मान
  • आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर ईशान किशन को बधाई
  • बिहार के लाल ईशान किशन को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
  • ईशान किशन की धुआंधार पारियों के लिए बिहार सरकार ने किया पुरस्कृत

ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) में भारतीय टीम को विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले धुआंधार बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) को शुक्रवार को बिहार सरकार ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Bihar CM Samrat Choudhary) ने पटना में आयोजित एक विशेष समारोह में ईशान को एक करोड़ रुपये का चेक भेंट कर उनकी उपलब्धि का सम्मान किया।

इस दौरान बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत सहित ईशान किशन की मां सुचित्रा सिंह और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने न केवल आर्थिक सहायता दी, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

‘बिहार का नाम रोशन करते रहिए’

समारोह के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने आधिकारिक एक्स (X) हैंडल पर ईशान किशन के साथ तस्वीरें साझा करते हुए एक पोस्ट लिखा। उन्होंने लिखा कि “आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य, शानदार बल्लेबाज, बिहार के लाल, श्री Ishan Kishan जी को विश्व कप जिताने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए राज्य सरकार द्वारा एक करोड़ रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। सफल क्रिकेट करियर के लिए हार्दिक शुभकामनाएं, बिहार का नाम यूं ही रोशन करते रहिए।

विश्व कप फाइनल में था ईशान का दम

आपको बता दें कि 8 मार्च को खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से था। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जिसके बाद भारतीय सलामी जोड़ी ने तूफानी बल्लेबाजी की। ईशान किशन के साथ-साथ संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने भी अर्धशतक जड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई थी। ईशान ने 54 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी, जिससे टीम इंडिया ने विशाल 255 रन का स्कोर खड़ा किया और यह मैच जीतकर विश्व कप पर कब्जा किया था।

पहले भी हो चुका है सम्मान

विश्व कप जीतने के बाद जब ईशान अपने घर पटना लौटे थे, तब बिहार सरकार की तत्कालीन खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने पटना एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया था। उन्होंने ईशान को गुलदस्ता भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया था। इससे पहले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी ईशान किशन को इस शानदार जीत पर बधाई दी थी। अब सीएम सम्राट चौधरी ने उन्हें एक करोड़ रुपये की धनराशि देकर राज्य सरकार की ओर से उनके योगदान को सराहा है।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now