कॉकरोच जनता पार्टी नोएडा- गाजियाबाद चींटी जनता पार्टी बिल्डर पंजाब-हरियाणा बिहार-झारखंड क्राइम न्यूज़ फिल्म न्यूज राजनीतिक न्यूज लाइफस्टाइल जरा हटके खेल जर्नल नॉलेज

---Advertisement---

ग्रेटर नोएडा: श्री बद्रीश धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट का प्रथम स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न

Greater Noida News: श्री नवानी ने कहा है कि हमारा उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना भर नहीं है, बल्कि भारतीय सनातन संस्कृति, संस्कारों और आध्यात्मिक मूल्यों को समाज में पुनः स्थापित करना है। उन्होंने पिछले एक वर्ष में ट्रस्ट द्वारा किए गए विभिन्न सेवा कार्यों, निर्धन एवं अनाथ बच्चों की शिक्षा तथा वृद्धजन सेवा की उपलब्धियों की जानकारी दी।

‘लोकाः समस्ताः सुखिनो भवन्तु’ के संकल्प संग मनाया गया स्थापना दिवस

HIGHLIGHTS

  • सुंदरकाण्ड पाठ और गणेश पूजन से गूंजा ट्रस्ट मुख्यालय
  • सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का संदेश देता ट्रस्ट का भव्य आयोजन
  • श्री बद्रीश धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट ने मनाया पहला स्थापना दिवस समारोह
  • सेवा, संस्कार और अध्यात्म का केंद्र बना ग्रेटर नोएडा का आयोजन
  • वैदिक परंपरा और गौसेवा को समर्पित ट्रस्ट का प्रेरक कार्यक्रम

Greater Noida News: ‘लोकाः समस्ताः सुखिनो भवन्तु’ के पावन भाव और सर्वजन हित के संकल्प के साथ श्री बद्रीश धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट (पंजी०), ग्रेटर नोएडा का प्रथम स्थापना दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। ट्रस्ट मुख्यालय (जे–218, गामा–2, ग्रेटर नोएडा) में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में सायं 4 बजे से श्रद्धा, भक्ति और गरिमामय वातावरण का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से भगवान श्री गणेश के पूजन और सामूहिक सुन्दरकाण्ड पाठ से किया गया। पाठ की ध्वनियों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा, जिसने उपस्थित लोगों को आध्यात्मिक आनंद से परिपूर्ण कर दिया।

संस्कृति और सेवा की अनूठी मिसाल

इस अवसर पर ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष श्री वी. पी. नवानी ने एक प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। उन्होंने ट्रस्ट की स्थापना के मूल उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे यह संस्था सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण, वैदिक शिक्षा, गुरुकुल परंपरा और गौसेवा को बढ़ावा दे रही है।

श्री नवानी ने कहा है कि हमारा उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना भर नहीं है, बल्कि भारतीय सनातन संस्कृति, संस्कारों और आध्यात्मिक मूल्यों को समाज में पुनः स्थापित करना है। उन्होंने पिछले एक वर्ष में ट्रस्ट द्वारा किए गए विभिन्न सेवा कार्यों, निर्धन एवं अनाथ बच्चों की शिक्षा तथा वृद्धजन सेवा की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने समाज के अधिक से अधिक लोगों से इस पुण्य कार्य से जुड़कर सहयोग करने की अपील की।

समाज के सहयोग से मिलती है ताकत

ट्रस्ट के संरक्षक श्री मोहन प्रसाद नवानी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए उपस्थित सभी अतिथियों, सदस्यों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही ऐसे धर्मार्थ कार्य निरंतर आगे बढ़ते हैं और समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now