कॉकरोच जनता पार्टी नोएडा- गाजियाबाद चींटी जनता पार्टी बिल्डर पंजाब-हरियाणा बिहार-झारखंड क्राइम न्यूज़ फिल्म न्यूज राजनीतिक न्यूज लाइफस्टाइल जरा हटके खेल जर्नल नॉलेज

---Advertisement---

दिल्ली: शाहदरा की रेलवे पार्किंग में भीषण आग, 10 गाड़ियां जलकर राख

Delhi News: दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों के अनुसार, समय रहते कार्रवाई किए जाने के कारण आग को आसपास के इलाके में फैलने से रोका जा सका।

दिल्ली में फिर आग का कहर, रेलवे पार्किंग में मची भगदड़

HIGHLIGHTS

  • बिहारी कॉलोनी पार्किंग में लगी भयंकर आग
  • एक कार से उठी चिंगारी ने मचाई तबाही
  • दिल्ली रेलवे पार्किंग में आग का तांडव
  • दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
  • पूर्वी दिल्ली में कारों का कब्रिस्तान बनी पार्किंग

Delhi News: पूर्वी दिल्ली के शाहदरा इलाके में शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां बिहारी कॉलोनी स्थित दिल्ली रेलवे की पार्किंग में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते इसने पार्किंग में खड़ी करीब 10 गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया और उन्हें पूरी तरह से खाक कर दिया। हालांकि, बड़ी राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है।

एक कार से शुरू हुआ आग का तांडव

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना शाम करीब 5:56 बजे की है। शुरू में एक वाहन से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद आग ने पास खड़े अन्य वाहनों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया। पार्किंग में गाड़ियां एक-दूसरे के बेहद करीब खड़ी थीं, जिसके चलते आग कुछ ही मिनटों में भयावह रूप ले लिया। आग लगने के बाद पार्किंग क्षेत्र में धुएं का घना गुबार फैल गया, जिसे दूर से भी देखा जा सकता था।

दमकल विभाग की सक्रियता से बड़ा हादसा टला

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे गीता स्टेशन के फायर अधिकारी अनूप सिंह ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही तत्काल दमकल विभाग की 3 से 4 गाड़ियों को रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अधिकारियों के अनुसार, समय रहते कार्रवाई किए जाने के कारण आग को आसपास के इलाके में फैलने से रोका जा सका। पुलिस ने एहतियातन आसपास का इलाका खाली करा दिया, जिससे किसी भी तरह की जनहानि होने का खतरा टल गया।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। अधिकारियों का मानना है कि शॉर्ट सर्किट, तकनीकी खराबी या किसी अन्य वजह से यह हादसा हुआ हो सकता है। पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है, ताकि आग लगने की वास्तविक वजह का पता चल सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now