एडीसीपी के अंतर्गत बैंकों व महत्वपूर्ण स्थानों के आस-पास चलाया चेकिंग अभियान

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशानुसार डीसीपी नोएडा के पर्यवेक्षण में एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्र द्वारा पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के अंतर्गत बैंकों व महत्वपूर्ण स्थानों के आस-पास चेकिंग अभियान चलाया गया। उनके द्वारा बैंक के अंदर सुरक्षाकर्मियों, सीसीटीवी कैमरों व आलर्म सिस्टम आदि को चेक किया गया एवं संबंधित बैंक कर्मियों से वार्तालाप करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

उनके द्वारा सुरक्षाकर्मियों को निर्देशित किया गया कि बैंक के अंदर या आस-पास घूमने वाले संदिग्ध प्रतीत हो रहे प्रत्येक व्यक्ति की सघनता से चेकिंग की जाये। कोई भी व्यक्ति बिना किसी उचित कारण बैंक के अंदर मौजूद न रहे। उनके द्वारा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध प्रतीत हो रहे वाहनों को रोककर उनकी चेकिंग कराई गयी व ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सर्तकता से ड्यूटी करने व क्षेत्र में भ्रमणशील रहने हेतु निर्देशित किया गया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now