संदिप कुमार गर्ग
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने ऑटो और कैब बुक कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के मोबाइल फोन, अवैध हथियार, वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और नकदी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी सवारी बनकर ऑटो या कैब में बैठते थे। वाहन कुछ दूरी आगे बढ़ने के बाद आरोपी हथियार के बल पर चालक या अन्य सवारियों को धमकाते थे और उनके मोबाइल फोन व अन्य सामान लूट लेते थे। पुलिस ने जांच के बाद इस गिरोह से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोमनाथल निवासी अमित पुत्र रणबीर, समस्तीपुर बिहार निवासी नीरज पुत्र मेहरचन्द और उन्नाव निवासी सुमित पुत्र गुरूप्रसाद के रूप में की है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के मोबाइल फोन, अवैध हथियार, वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और नकदी बरामद की है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़ी अन्य वारदातों और संभावित सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले ऑटो या कैब बुक करते थे और फिर सामान्य सवारी की तरह वाहन में बैठ जाते थे। कुछ दूरी तय करने के बाद वे हथियार दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। इस तरीके से आरोपी वाहन चालकों और यात्रियों को निशाना बनाते थे।
नॉलेज पार्क पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद पुलिस गिरोह के आपराधिक इतिहास और इससे जुड़ी अन्य घटनाओं की भी जांच कर रही है।


























