असम में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

असम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

संध्या समय न्यूज


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को असम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस (Congress) पर तीखा हमला बोला है। प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कांग्रेस (Congress) को ‘झूठे वादों की दुकान’ बताते हुए कहा कि वह लोगों को ‘4 सुपर झूठ’ गिफ्ट में देती है, जबकि भाजपा (BJP) और एनडीए (NDA) की डबल इंजन की सरकार हर वादा पूरा कर रही है।

खराब मौसम के चलते कोकराझार नहीं जा सके पीएम

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) को खराब मौसम के कारण कोकराझार का दौरा रद्द करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने गुवाहाटी से ही सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने दर्शकों से दिल से माफी मांगी और कहा कि आपका प्यार मुझ पर एक कर्ज है, जिसे मैं आपकी सेवा और विकास के कामों से चुकाना चाहता हूं।

कांग्रेस (Congress) पर ‘फूट डालने’ का आरोप

अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कांग्रेस पर समुदायों में फूट डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस (Congress) अपनी स्वार्थी राजनीति के लिए अलग-अलग समुदायों में फूट डालती थी। दिल्ली में बैठी कांग्रेस सरकारें सिर्फ दिखावे के लिए कागजी समझौते करती थीं। कांग्रेस (Congress) का कोई इरादा वादा पूरा करने का नहीं होता। उन्होंने दशकों तक बोडोलैंड को झूठे सपनों और झूठे वादों में उलझाए रखा।”

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में ‘एसआईआर’ को लेकर भाजपा में तेजी, 15 मार्च अहम बैठक

बोडोलैंड: हिंसा से शांति की ओर

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने बोडोलैंड के इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि इस क्षेत्र ने पिछले दशकों में बहुत कठिनाइयां झेली हैं। उन्होंने कहा, “हमने वो मुश्किल समय देखा है, जब इन ऊंचाइयों में बम और बंदूकों की गूंज सुनाई देती थी। लेकिन आज तस्वीर बदल गई है। जब आपने हमें मौका दिया, तो हमने ईमानदारी से प्रयास किया।” उन्होंने कहा कि बोडो शांति समझौते के तहत पहली बार सभी प्रमुख संगठनों और समूहों को एक साथ लाया गया, जिससे बोडोलैंड शांति और विकास के रास्ते पर चल पड़ा है।

विकास के बड़े ऐलान

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने असम के तेज विकास पर जोर देते हुए कहा कि इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास के लिए 4,500 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इसमें से 1,100 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि बोडोलैंड की सड़कों के लिए खर्च होगी। ‘असम माला अभियान’ के तीसरे चरण से राज्य की सड़क कनेक्टिविटी को और सशक्त किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : विधायकों की ‘ट्रेनिंग’ के नाम पर कांग्रेस ने बदला प्लान

संस्कृति और विरासत का सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा कि NDA की सरकार असम की विरासत को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गुवाहाटी में बोडो संस्कृति को देखकर उन्हें गर्व महसूस होता है और बोडो समुदाय ने अपनी भाषा और संस्कृति को बचाकर रखा है। उन्होंने दावा किया कि असम अब शांति और तरक्की का एक नया अध्याय लिख रहा है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now