उत्तराखंड में ‘एसआईआर’ को लेकर भाजपा में तेजी, 15 मार्च अहम बैठक

एसआईआर को लेकर भाजपा की तैयारियां तेज (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


Uttarakhand News : उत्तराखंड में आगामी अप्रैल में होने वाले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पार्टी ने 15 मार्च को देहरादून में एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है, जिसमें संगठन के शीर्ष नेता, प्रदेश के सभी विधायक और प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में एसआईआर को लेकर पार्टी की रणनीति तय की जाएगी और इसे बूथ स्तर तक प्रभावी तरीके से लागू करने पर चर्चा होगी।

केंद्रीय नेतृत्व भी रहेगा मौजूद

जानकारी के मुताबिक, देहरादून में होने वाली इस अहम बैठक में केंद्रीय नेतृत्व से भी किसी वरिष्ठ नेता के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रदेश के सभी भाजपा विधायक बैठक में मौजूद रहेंगे।

क्या है बैठक का उद्देश्य?

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य यह तय करना है कि एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान पार्टी किस तरह से अपनी भूमिका निभाएगी और संगठनात्मक स्तर पर किस प्रकार कार्य किया जाएगा। पार्टी की कोशिश है कि इस प्रक्रिया के माध्यम से मतदाताओं के बीच अपनी पहुंच और संपर्क को और मजबूत किया जाए। नेतृत्व का मानना है कि अगर बूथ स्तर तक मजबूत संगठनात्मक तंत्र सक्रिय रहेगा, तो मतदाताओं के साथ संवाद और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें : अयोध्या में गैस संकट गहराया, 48 घंटे में बंद हो सकते हैं 50% होटल-रेस्टोरेंट

निर्वाचन आयोग की भी तैयारी तेज

दरअसल, भारत निर्वाचन आयोग की ओर से आगामी अप्रैल में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) किया जाना है। आयोग की ओर से भी इसकी तैयारी तेजी से चल रही है। जानकारी के अनुसार बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की मैपिंग का 82 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा किया जा चुका है, जिसके बाद अब आगामी चरणों की तैयारी की जा रही है।

बूथ स्तर पर तैयार हैं ‘ब्लू प्रिंट’

भाजपा संगठन ने भी इस प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए बूथ स्तर तक अपनी टीम तैयार कर ली है। पार्टी की ओर से बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-1 और बीएलए-2) नियुक्त किए जा चुके हैं, जो मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान बूथ स्तर पर कार्य करेंगे। इन एजेंटों की सहायता के लिए अन्य कार्यकर्ताओं को भी जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रदेश स्तरीय नेताओं की निगरानी में एसआईआर से जुड़े कार्यों को जमीन पर उतारा जाएगा।

चुनावी तैयारी का हिस्सा

भाजपा की यह बैठक आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पार्टी मतदाता सूची के पुनरीक्षण को संगठन विस्तार और मतदाताओं के साथ संपर्क बढ़ाने के एक बड़े अवसर के रूप में देख रही है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now