सांसद डॉ. महेश शर्मा ने किया नोएडा मीडिया क्लब की पत्रकार फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। नोएडा मीडिया क्लब द्वारा आयोजित पत्रकार फोटो प्रदर्शनी का आज सांसद डॉ. महेश शर्मा द्वारा भव्य उद्घाटन किया गया। इस विशेष अवसर पर डॉ. महेश शर्मा ने विभिन्न पत्रकारों द्वारा खींची गई तस्वीरों का अवलोकन किया और उनकी कला की प्रशंसा की।

इस प्रदर्शनी में नोएडा दिल्ली एनसीआर के 24 फोटो जर्नलिस्ट द्वारा कैद किए गए समाज, राजनीति, और संस्कृति के विविध पहलुओं को उजागर करने वाली छवियों को प्रदर्शित किया गया है। डॉ. महेश शर्मा ने पत्रकारों की इस अभूतपूर्व रचनात्मकता और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।

डॉ. महेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, “पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, और इस प्रदर्शनी के माध्यम से हमें समाज के विभिन्न पहलुओं को देखने का अवसर मिलता है। इन तस्वीरों में न केवल खबरें हैं, बल्कि समाज का प्रतिबिंब भी है।”
भाग लेंगे दिल्ली एनसीआर के 24 फोटोजर्नलिस्ट नाम सौरभ राय, ईश्वर चन्द, सुनील घोष,मनोहर त्यागी, सुशील अग्रवाल, प्रमोद शर्मा, रमेश शर्मा,रवि यादव, अमित शुक्ला,लाल सिंह, राजन राय,अभिनव चौधरी, वीरेंद्र सिंह,नीरज कुमार, विजय पांडे,सतीश कौशिक,राउल ईरानी, राजवंत रावत,हिमांशु सिंह,श्रीकांत सिंह,हरीश त्यागी,एन के दास,चंद्रदीप कुमार के आसिफ। प्रदर्शनी में उपस्थित वरिष्ठ पत्रकारों ने की इस कला और दृष्टिकोण की भरपूर प्रशंसा की।

पूर्व फोटो एडिटर एसएन सिन्हा पूर्व फोटो एडिटर संदीप शंकर, विजुअल डायरेक्टर इंडिया टुडे निलंजन दास,पूर्व फोटो एडिटर जगदीश यादव,पूर्व फोटो एडिटर रवि बत्रा,ने फोटो प्रदर्शन का अवलोकन करते हुए सभी फोटो की भरपूर प्रशंसा की साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होते रहना चाहिए।

इस अवसर पर विनोद शर्मा (वरिष्ठ पत्रकार), अनिल चौधरी (वरिष्ठ पत्रकार) ,मोहम्मद आजाद(वरिष्ठ पत्रकार), पंकज पाराशर (वरिष्ठ पत्रकार) रिंकू यादव (कार्यालय अध्यक्ष नोएडा मीडिया क्लब) इकबाल चौधरी (वरिष्ठ पत्रकार), जेपी सिंह (वरिष्ठ पत्रकार), हरवीर चौहान (वरिष्ठ पत्रकार), मोहम्मद बिलाल, अरुण सिन्हा, मुकेश शर्मा वरिष्ठ पत्रकार भी उपस्थित थे।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now