मकान मालिक और किराएदार के साथ की मारपीट, दो गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। थाना फेस-2 क्षेत्र में रहने वाले एक शख्स के साथ मामूली बात पर दबंग मकान मालिक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर किराएदार के साथ की मारपीट उसे घायल कर दिया। पीड़ित किरायेदार कि शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मालिक व उसके दोस्त को आज गिरफ्तार कर लिया।

थाना फेस-2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह किराए के मकान में रहता है। पीड़ित के अनुसार उसके मकान मालिक संजय कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने अपने साथी धर्मेंद्र भड़ाना पुत्र रामनिवास के साथ उसके साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच पड़ताल कर रही थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया।

उन्होने बताया कि बीती रात को मकान मालिक और किराएदार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें किराएदार द्वारा मकान मालिक के ऊपर मारपीट के आरोप लगाए गए थे। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now