भाजपा सरकार की नीतियों पर अखिलेश यादव का तीखा प्रहार

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

UP News: सपा पार्टी (समाजवादी पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रविवार (29 मार्च 2026) को उत्तर प्रदेश के दादरी में ‘समाजवादी समानता भाईचारा’ रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य और केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

नोएडा जेवर एयरपोर्ट की हालिया रैली को ‘सरकारी शो’ करार देते हुए अखिलेश ने कहा कि 5% लोगों ने 95% आबादी का शोषण करके उन्हें उनके अधिकारों से वंचित कर रखा है। यहां रैली में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे को और तेज करते हुए एक नई रणनीति का संकेत दिया।

जेवर एयरपोर्ट रैली पर अखिलेश का तंज

अपने भाषण की शुरुआत में ही अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शनिवार को हुई नोएडा जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन रैली (Noida Jewar Airport Rally) पर सीधा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जो कल रैली हुई थी, उसकी पोल हमारे बहुत लोगों ने खोल दी है, कोई भी कैमरे से नहीं बच सकता है। जो पार्टी खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है, उसे भीड़ जुटाने के लिए अपने ही सरकारी कर्मचारियों का सहारा लेना पड़ा। ये कोई जनसभा नहीं, सरकारी शो था।

यह भी पढ़ें : मन की बात में पीएम मोदी का महत्वपूर्ण संदेश

किसानों से बाजार भाव का वादा

जमीन अधिग्रहण के मुद्दे को उठाते हुए सपा चीफ ने भाजपा सरकार (BJP Government) पर किसानों के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इन्होंने (भाजपा सरकार) किसानों से जमीन ली, लेकिन बाजार भाव पर मुआवजा नहीं दिया। मैं किसान भाइयों को यहां से कहकर जा रहा हूं कि जब भी समाजवादी सरकार बनेगी, तो हम किसानों की जमीन लेकर कोई भी विकास कार्य करेंगे तो उन्हें बाजार भाव की पूरी कीमत अवश्य देंगे।

‘ये सिर्फ रैली नहीं, बदलाव का आह्वान है’

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने इस कार्यक्रम को सिर्फ एक राजनीतिक रैली बताने से इनकार करते हुए इसे ‘आह्वान’ करार दिया। उन्होंने कहा कि ये केवल रैली नहीं है, यह आह्वान है कि आने वाले समय में सामाजिक न्याय के राज को लाने के लिए हम PDA के लोग मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं। 2027 के चुनाव का नारा देते हुए उन्होंने वादा किया कि 2027 में सरकार बनाइए, राजधानी लखनऊ में तमाम PDA महापुरुषों के योगदान को याद दिलाने के लिए रिवर फ्रंट पर उनकी प्रतिमाएं लगाएंगे, जिससे आने वाली पीढ़ी को इतिहास पता चल सके।

5% बनाम 95% का समीकरण

PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) वोट बैंक को साधते हुए अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आंकड़ों के हवाले से भेदभाव की बात रखी। उन्होंने कहा कि PDA के लोग ये जानते और महसूस करते हैं कि उनके साथ भेदभाव और तिरस्कार होता है। 5% लोग 95% लोगों का शोषण करके उन्हें अधिकारों से वंचित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने ऐतिहासिक अपमान का जिक्र करते हुए कह कि जिसने अन्याय और उत्पीड़न की अपेक्षा नहीं झेली है, वह हमारा दर्द नहीं समझ सकता। वह हमारा दर्द नहीं महसूस कर सकता जो हमारे घर को गंगाजल से धुलवाने पर हमें हुआ था।

संविधान को लेकर भाजपा पर निशाना

अपने भाषण के अंत में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने संविधान के मुद्दे पर भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने हमें कागज का ऐसा दस्तावेज दिया है, जो लोहे की तलवार से भी ज्यादा मजबूत है। PDA के लिए संविधान की रक्षा जन्म और मरण का विषय है। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के ‘400 पार’ के नारे पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जो 400 सीटें जीतकर संविधान बदलने की साजिश कर रहे थे, वो 2024 में हारकर अंडरग्राउंड हो गए हैं, लेकिन याद रखिए संविधान तब तक खतरे में रहेगा जब तक भाजपा है।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now