संदिप कुमार गर्ग
नोएडा। सेक्टर 54 स्थित वेटलैंड पार्क में रविवार को भारतीय योग संस्थान की ओर से भव्य योग उत्सव का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला योग उत्सव के तहत आयोजित हुआ, जिसमें 400 से अधिक योग साधकों ने हिस्सा लेकर योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया।
400 से ज्यादा योग साधकों ने किया योगाभ्यास
नोएडा के सेक्टर 54 वेटलैंड पार्क में आयोजित योग उत्सव के दौरान भारतीय योग संस्थान के प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को योग की विभिन्न विधाओं का अभ्यास कराया। इस दौरान आसान, प्राणायाम और ध्यान सहित कई योग क्रियाएं कराई गईं। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
योग उत्सव का उद्देश्य लोगों को नियमित योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में शामिल योग साधकों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।
2 अक्टूबर के विशेष कार्यक्रम के लिए किया जागरूक
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को आगामी 2 अक्टूबर को छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित होने वाले भारतीय योग संस्थान के विशेष कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भी जागरूक किया गया। संस्थान की ओर से लोगों को योग से जुड़े आगामी आयोजनों में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।
रजत विहार योग साधना केंद्र को मिला सम्मान
योग उत्सव के दौरान भारतीय योग संस्थान के सेक्टर 62 स्थित रजत विहार योग साधना केंद्र को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। संस्थान से जुड़े पदाधिकारियों और योग साधकों की मौजूदगी में केंद्र के योगदान को सराहा गया।
कार्यक्रम में सुरेश विज, गिन्नी झा, सुषमा नागपाल, राजीव शर्मा, ओपी अग्रवाल, नेहा कुमारी और नीलम सिंह समेत कई गणमान्य लोग एवं योग साधक मौजूद रहे।

























