गाजियाबाद: 13वीं मंजिल से छलांग, फ्लैट में मां की लाश…गाजियाबाद में फैली सनसनी

गाजियाबाद में मां-बेटे की रहस्यमयी मौत से हड़कंप

Ghaziabad News : जिले के कविनगर थाना क्षेत्र स्थित महागुनपुरम सोसाइटी में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। यहां एक अजीबोगरीब ‘डबल डेथ मिस्ट्री’ देखने को मिली है, जहां एक तरफ 40 वर्षीय युवक ने 13वीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी, वहीं दूसरी ओर उसके फ्लैट के अंदर उसकी 70 वर्षीय मां का शव दो दिन पुराना मिलने से मामला और भी जटिल बन गया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, डायल 112 पर सूचना मिली कि विनायक टावर की 13वीं मंजिल से एक व्यक्ति ने कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया है। सूचना पर पहुंची कविनगर पुलिस ने गंभीर हालत में घायल व्यक्ति को तत्काल पास के निजी मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : ‘धुरंधर 2’ ने प्रीव्यू में ही बॉक्स ऑफिस पर मचा दी तूफान

मृतक की पहचान राजवीर (40) पुत्र महेन्द्र सिंह के रूप में हुई है। राजवीर अपनी मां सतनाम कौर (70) के साथ उसी फ्लैट में रहता था। जब पुलिस टीम जांच के लिए फ्लैट के अंदर पहुंची, तो वहां बेड पर उसकी मां का शव पड़ा मिला। शव की हालत यह बताती थी कि मौत करीब दो दिन पहले हुई थी। चौंकाने वाली बात यह है कि शव पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं।

सवालों के ढेर

यह घटना कई सवाल खड़े कर रही है। मां की मौत किन परिस्थितियों में हुई? क्या यह प्राकृतिक मौत थी या कोई और कारण था? क्या बेटे ने मां की मौत के बाद ही खुदकुशी की निर्णय लिया? पुलिस का कहना है कि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

पारिवारिक पृष्ठभूमि और तनाव

जांच में यह भी सामने आया है कि राजवीर अपनी पत्नी से अलग होकर अपनी मां के साथ रह रहा था। उसकी पत्नी अपने बच्चे के साथ गौड़ सिटी-2 सोसाइटी में रहती थी, हालांकि राजवीर का वहां आना-जाना जारी था। लेकिन पिछले दो दिनों से वह अपनी पत्नी के पास नहीं गया था।

पेशे के लिहाज से राजवीर पहले एस्ट्रोलॉजी (ज्योतिष) से जुड़ा था, लेकिन सफलता न मिलने के कारण वह इन दिनों बेरोजगार था। वह पॉडकास्ट रिकॉर्ड करने का काम करता था। बेरोजगारी और पारिवारिक तनाव को भी पुलिस जांच के दायरे में लेकर चल रही है।

पुलिस की कार्रवाई

सहायक पुलिस आयुक्त सूर्यबली मौर्य ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट से मां का शव भी बरामद हुआ। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर ली गई है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अब सभी पहलुओं का पता लगाते हुए इस रहस्यमय मौतों का खुलासा करने में जुटी है।


नोट:- (अगर आप या आपके किसी परिचित के मन में खुदकुशी का विचार आ रहा है, तो यह बहुत गंभीर स्थिति है। तुरंत सहायता प्राप्त करने के लिए भारत सरकार की हेल्पलाइन नंबर 18002333330 पर संपर्क करें। आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं। यहाँ आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने में मदद करेंगे। अपनी सेहत का ख्याल रखें, जिंदगी अनमोल है।)

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now