संध्या समय न्यूज
‘Dhurandhar 2’ Film : साढ़े तीन महीने के लंबे इंतजार के बाद थिएटर्स में पहुंची ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दिसंबर 2025 में आई पहली फिल्म की सफलता के बाद दर्शकों में सीक्वल के लिए जो उत्सुकता थी, वह गुरुवार की रिलीज से पहले ही बुधवार को हुए प्रीव्यू शोज में देखने को मिली। फिल्म ने भव्य शुरुआत करते हुए बॉलीवुड की धाकड़ फिल्म ‘स्त्री 2’ के प्रीव्यू कलेक्शन के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।
प्रीव्यू में 35 करोड़ से ज्यादा की कमाई
19 मार्च को आधिकारिक रिलीज से एक दिन पहले 18 मार्च को फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज रखे गए थे। इन शोज को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली और एडवांस बुकिंग के आधार पर फिल्म ने 42 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन जमा किया। हालांकि, कुछ तकनीकी कारणों के चलते फिल्म के संग्रह पर असर पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार, मेकर्स की ओर से कंटेंट की देर से डिलीवरी के चलते कई थिएटर्स में शोज कैंसल करने पड़े। कई स्क्रीन पर फिल्म इंटरवल के बाद नहीं चल पाई, जबकि कई जगहों पर शो कैंसल करने के बाद दर्शकों को रिफंड देना पड़ा। इन रिफंड्स के बावजूद, अनुमान है कि ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) ने प्रीव्यू शोज से कम से कम 35 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन अपने नाम किया है।
‘स्त्री 2’ और ‘धुरंधर’ के रिकॉर्ड टूटे
फिल्म की यह शानदार शुरुआत उस समय और भी विशेष हो जाती है, जब इसकी तुलना पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्मों से की जाती है। ‘स्त्री 2’ (2024) ने प्रीव्यू शोज से करीब 11 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था, जो बॉलीवुड में एक बड़ा रिकॉर्ड था। ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) ने इस आंकड़े को तकरीबन तीन गुना पार कर दिया है। यहां तक कि रिफंड के बाद भी इसका कलेक्शन ‘स्त्री 2’ से कम से कम दोगुना रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें : पंजाब में कानून-व्यवस्था चरमरा, सिंगर और एक्टर गिप्पी ग्रेवाल को मिली जानलेवा धमकी
इसके अलावा, दिसंबर 2025 में रिलीज हुई ‘धुरंधर’ की पहली किस्त ने अपने ओपनिंग डे पर करीब 33 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दिलचस्प बात यह है कि ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) ने सिर्फ प्रीव्यू शोज में ही पहली फिल्म के ओपनिंग डे के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है, जो फ्रैंचाइजी के प्रति दर्शकों के जबरदस्त क्रेज को दर्शाता है।
पहले दिन ही तयार हैं कई रिकॉर्ड
निर्देशक आदित्य धर की फिल्ममेकिंग का यह असर है कि ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) पहली फिल्म से भी थोड़ी लंबी होने के बावजूद दर्शक कमर कसकर थिएटर्स में पहुंच रहे हैं। प्रीव्यू कलेक्शन से मिली बढ़त के साथ ही गुरुवार को फिल्म के ओपनिंग डे पर कई नए रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है, जो इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग में से एक हो सकती है।




















Comments are closed.