संदिप कुमार गर्ग
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय एलुमनाई एसोसिएशन और स्कूल ऑफ आईसीटी, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में 8 मार्च को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग (ML) पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में AI और मशीन लर्निंग के क्षेत्र के विशेषज्ञ श्री चंद्र मोहन सिंह मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को संबोधित करेंगे।
श्री चंद्र मोहन सिंह प्रतिष्ठित AI और मशीन लर्निंग विशेषज्ञ होने के साथ-साथ सॉफ्टवेयर उद्योग के वरिष्ठ विशेषज्ञ हैं। वह वर्तमान में नवीनतम AI इंडस्ट्री टूल्स और तकनीकों पर कार्य कर रहे हैं। कार्यशाला के दौरान वह छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के मौजूदा ट्रेंड्स तथा इंडस्ट्री में इनके व्यावहारिक उपयोग की जानकारी देंगे।
कार्यक्रम की जानकारी गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय एलुमनाई एसोसिएशन के महासचिव श्री सुनील शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में सूचना प्रौद्योगिकी (IT), कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, गणित और प्रबंधन के छात्रों को आमंत्रित किया गया है। इच्छुक छात्र कार्यशाला में भाग लेने के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
छात्रों को मिलेगी AI की आधुनिक तकनीकों की जानकारी
इस AI और मशीन लर्निंग कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग के आधुनिक एवं व्य समझने का अवसर भी प्रदान करेगी। इससे AI, मशीन लर्निंग और संबंधित क्षेत्रों में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों को विशेषावहारिक पहलुओं से परिचित कराना है। साथ ही, छात्रों को यह समझाने का प्रयास किया जाएगा कि वर्तमान समय में AI इंडस्ट्री में किन तकनीकों और टूल्स का इस्तेमाल किया जा रहा है और इनका करियर में किस तरह लाभ उठाया जा सकता है।
कार्यशाला छात्रों को अकादमिक ज्ञान के साथ-साथ इंडस्ट्री की मौजूदा जरूरतों और तकनीकी बदलावों को समझने का अवसर भी प्रदान करेगी। इससे AI, मशीन लर्निंग और संबंधित क्षेत्रों में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों को विशेष रूप से लाभ मिलने की उम्मीद है।
























