पुलिस टीम पर की बदमाश ने फायरिंग, गिरफ्तार

ऋषि तिवारी


नोएडा। फेस 2 थाना पुलिस के अनुसार, पुलिस टीम मंगलवार तड़के इल्डिको चौराहे के पास चौकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बाईक सवार संदिग्ध को पुलिस टीम ने रूकने का इशारा किया। परन्तु वह रूका नही। जिस कारण पुलिस बल को शक होने पर बाइक सवार व्यक्ति का पीछा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद बाइक सवार सर्विस रोड नोएडा -ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर जेपी फ्लाई ओवर की ओर भागने लगा। रास्ते में एटीएस तिराहे पर लगी चेकिंग टीम द्वारा आगे से आकर बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया। बाइक सवार बदमाश पुलिस को देखकर बाइक पीछे की ओर मोडने लगा। जिससे बाइक सडक के एक किनारे पर गिर गई। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया।

जिसके बाद पुलिस टीम की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाश की पहचान मूल रूप से रनिया मऊ थाना पिहानी, हरदोई हाल पता ग्राम देवला, थाना सूरजपुर ग्रेटर नोएडा निवासी जितेन्द्र पुत्र रामनरेश के रूप में हुई है। पकड़े गए बदमाश के कब्जे से पुलिस टीम को 1 तमंचा,1 जिन्दा कारतूस, एक बिना नम्बर प्लेट की बाइक और नकद 2600 रूपये बरामद किये है। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल भेजा है। फेस 2 थाना पुलिस की सोमवाार को हुई मुठभेड़ के दौरान आरोपी जितेन्द्र मौके से फरार हो गया था, जबकि इसके एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस तभी से आरोपी की तलाश में जुटी थी।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now