नोएडा बीटा-2 में बाइक चुराने वाला गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा शुक्रवार को वाहन चोर को गिरफ्तार किया है जिसके पास से चोरी की फर्जी नम्बर प्लेट लगी एक मोटर साइकिल बरामद हुई है। बता दे कि थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा शुक्रवार को दौराने चैकिंग अभियुक्त छत्रपाल पुत्र राजबल को एनआरआई कट थाना क्षेत्र बीटा-2 से गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक फर्जी नम्बर प्लेट लगी मोटर साइकिल स्पलेंडर रजिस्ट्रेशन नम्बर यूपी 16 सीएल 1649 बरामद हुई हैं।

पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर पता चला है कि छत्रपाल ने बीते माह की 24 जून को सेक्टर-26 स्थित जयपुरिया प्लाजा के पार्किंग से स्पलेंडर मोटर साइकिल की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरी करने के बाद बदमाश बाइक पर पुलिस से बचने के लिए धोखा देने की नियत से फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चला रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने वाहन चोरी की कई अन्य घटनाओं का खुलासा किया है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now