7 वर्षीय बच्चे को अगवा करने वाले आरोपी गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। लापता हुए 7 वर्षीय बच्चे को थाना फेस-वन क्षेत्र पुलिस ने सकुशल बरामद किया और उसे अगवा करने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी ने अपनी पिटाई व अपमान का बदला लेने के लिए बच्चे को अगवा कर गला दबाने के बाद हिंडन एयरफोर्स गाजियाबद के पास झाड़ियों में मरा हुआ समझकर फेंक दिया था।

बता दे कि नोएडा के सेक्टर-6 स्थित पुलिस उपायुक्त कार्यालय पर आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम रामबदन सिंह ने बताया कि 17 नवंबर को अंगद नामक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका लगभग 7 वर्षीय बेटा घर से लापता है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्जकर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे का अवलोकन करने पर पुलिस को पता चला कि बच्चे को धीरज नामक युवक अपने साथ लेकर गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने धीरज को हिरासत में लिया तथा उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी किशोर के पिता से करीब 2 महीने पहले शराब पीने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान अंगद उसकी पिटाई करते हुए बेइज्जत कर अपने घर से भगा दिया था। तब से वह अंगद से बदला लेने के फिराक था।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now