दिल्ली जल बोर्ड की पाइपलाइन में लीकेज की वजह से मुख्य सड़क पर बना गड्ढा

संदिप कुमार गर्ग


नई दिल्ली। दिल्ली में जहां एक तरफ कई इलाके में लोगों को पीने का पानी मिल नहीं पा रहा है, वहीं दूसरी तरफ पानी के लीकेज से संबंधित अलग-अलग इलाकों से दिल्ली जल बोर्ड की लापरवाही सामने आ जाती है। देखा जाए तो नया मामला मोती नगर विधानसभा के कीर्ति नगर चौक का है, यहां मुख्य सड़क पर पानी की लाइन टूटने की वजह से हजारों लीटर पानी रोज बर्बाद हो रहा है।

बता दे कि इतना ही नहीं, यहां पर लगभग 3 फुट का गड्ढा भी हो गया है जिसमें हमेशा साफ पानी भरा रहता है और यह आसपास के क्लस्टर में रहने वाले बच्चे दिन भर इसमें डुबकी लगाते व नहाते रहते हैं। पिछले 15 दिन से अधिक समय से यह समस्या बनी हुई है. यह मुख्य सड़क कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन से मायापुरी रिंग रोड को जोड़ती है। हर वक्त यहां ट्रैफिक चालु रहता है। लेकिन हैरानी की बात है कि मुख्य सड़क पर पिछले 15 दिन से ऐसे हालात के बीच जल बोर्ड इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now