झुंडपुरा में हुआ पूर्व विधायक एवं रालोद के प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र अवाना का भव्य स्वागत समारोह

संदिप कुमार गर्ग


राजस्थान राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जोगेंद्र अवाना के झुंडपुरा आगमन पर आज ग्रामवासियों एवं नोएडा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों किसानों ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम झुंडपुरा स्थित बारात घर में किया गया, जिसमें ग्रामीणों, किसानों और रालोद कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया।

इस अवसर पर जोगेंद्र अवाना ने अपने संबोधन में कहा कि रालोद हमेशा किसानों, मजदूरों और आम जनमानस की पार्टी रही है। मेरी यह जिम्मेदारी है कि हम सभी को साथ लेकर जनहित की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाएं। झुंडपुरा की यह मिट्टी मेरे संस्कारों की जननी है और यहां का प्यार मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।

गोविंदा-सुनीता की 39 साल पुरानी शादी में दरार? बेटी टीना ने खोला राज

कार्यक्रम के संयोजक और नोएडा के युवा किसान नेता अमित अवाना ने अपने वक्तव्य में कहा कि जोगेंद्र अवाना जी जैसे नेतृत्वकर्ता के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पूरे क्षेत्र में उत्साह है। यह केवल राजनीतिक पद नहीं, बल्कि किसानों और युवाओं की आशाओं का प्रतिनिधित्व है। हम सभी उनके साथ मिलकर रालोद को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

इस गरिमामयी समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से सुरेश अवाना, विजयपाल तंवर, जनार्दन भाटी (जिला अध्यक्ष), भभूती अवाना, विनोद चौधरी, अजय चौधरी, राजू चौधरी, सुमित अवाना, कपिल अवाना, कर्मवीर तंवर, रवि शर्मा, नवीन अवाना, निक्की बैसोया, भरत तंवर, सचिन तंवर, सुमित तंवर एवं समस्त ग्रामवासी प्रमुख रूप से शामिल रहे। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने अवाना को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके मार्गदर्शन में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का संकल्प दोहराया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now