संध्या समय न्यूज
बॉलीवुड के एक वक्त के ‘जोड़ी नंबर 1’ स्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता आजकल नाजुक मोड़ से गुजर रहा है। लगातार इस जोड़ी की शादी में खटपट की खबरें सुर्खियों में हैं। जहां एक तरफ सुनीता ने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का शक जताया है, वहीं गोविंदा पर्सनल लाइफ से जुड़े सवालों पर चुप्पी साधे हुए हैं। इस बीच इस पूरे परिवार की बेटी टीना आहूजा ने चुप्पी तोड़ दी है और माता-पिता के रिश्ते की पोल खोल दी है।
बेटी ने किया व्लॉग हाईजैक
असल में, मंगलवार को सुनीता आहूजा के लेटेस्ट व्लॉग को उनकी बेटी टीना ने हाईजैक कर लिया। टीना ने अपनी मां को वुमन्स डे पर सरप्राइज देने का प्लान बनाया और उन्हें एक सोलिटेयर रिंग गिफ्ट की। व्लॉग की शुरुआत टीना ने ये कहकर की कि वो मां का व्लॉग हाईजैक कर रही हैं ताकि उन्हें स्पेशल महसूस कराया जा सके। टीना ने कहा, “हम महिलाएं दूसरों के लिए बहुत कुछ करती हैं और खुद के बारे में नहीं सोचतीं। इसलिए मैंने अपनी मां के लिए कुछ स्पेशल करने का सोचा है।”
‘पिछले दो साल अच्छे नहीं रहे’
व्लॉग के दौरान स्क्रीन पर जब गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबरें फ्लैश हुईं, तो टीना ने इन अफवाहों पर खुलकर बात की। उन्होंने कबूल किया कि परिवार के लिए पिछले दो साल काफी उलझन भरे रहे हैं। टीना ने कहा, “दो साल अच्छे नहीं रहे। अशांति रही।” इसके बाद टीना ने बताया कि वो अब दूसरे शहर में रह रही हैं और खुद को सेल्फ रिलायंट बनाने पर फोकस कर रही हैं। उन्होंने कहा, “हमें सेल्फ रिलायंट बनना पड़ता है। हम दूसरे के प्यार में खुद को भूल जाते हैं। अंदर छिपे बच्चे को जिंदा रखना जरूरी है।”
सुनीता आहूजा का ‘किंग साइज’ जवाब
व्लॉग में सुनीता आहूजा भी अपने जज्बात और अपनी जिंदगी के नए फैसले को लेकर काफी खुलकर बोलीं। उन्होंने कहा, “सब कुछ लिमिट में होना चाहिए। मैंने अपनी सारी जिम्मेदारी निभा दी, लेकिन अब मैंने खुद के लिए जीना शुरू कर दिया है। मैं इससे ज्यादा डिजर्व करती हूं। अब मैं किंग साइज जिंदगी जियूंगी। यश और तुम दोनों बड़े हो गए हो। सब मालदार पार्टी होने वाले हैं।”
कपिल शर्मा ने रवि किशन के फेमस डायलॉग को बनाया ‘कव्वाली’
बेटी का तोहफा और मां का मजाक
व्लॉग के आखिर में टीना ने अपनी मां को सोलिटेयर रिंग गिफ्ट की। सुनीता ने मजाक में कहा, “टीना एक ज्वेलरी डिजाइन कंपनी की ब्रैंड एंबेसडर बन गई हैं, इसलिए बेटी ने मुझे ये गिफ्ट किया है।” इस पर टीना ने तुरंत साफ किया, “लेकिन ये उस ब्रैंड का नहीं है।” सुनीता ने हंसते हुए कहा, “टीना ने पैसे कमाए हैं तो मुझे रिंग गिफ्ट की। ये मेरे कलेक्शन में एक और सोलिटेयर रिंग है। अब यश की तरफ से रिंग मिलनी बाकी है।”
अभी यह साफ नहीं है कि गोविंदा और सुनीता के बीच सच में क्या चल रहा है, लेकिन बेटी टीना के बयान और सुनीता के ‘खुद के लिए जीने’ के फैसले से लगता है कि इस 39 साल पुरानी शादी में तूफान अभी शांत नहीं हुआ है।



















