कपिल शर्मा ने रवि किशन के फेमस डायलॉग को बनाया ‘कव्वाली’

मशहूर कॉमेडियन और होस्ट कपिल शर्मा (फाइल फोटो)

संध्या समय न्यूज


देश के मशहूर कॉमेडियन और होस्ट कपिल शर्मा एक बार फिर अपने धांसू कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं। ‘द ग्रेट कपिल शर्मा शो’ के आने वाले एपिसोड का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तहल्ला मचा रहा है। इस खास एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेता और लोकसभा सांसद रवि किशन खास मेहमान के तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे, लेकिन शो का मजा तब दोगुना हो गया जब कपिल ने रवि किशन के मशहूर डायलॉग को कव्वाली में तब्दील कर दिया।

कपिल की ‘कव्वाली’ ने मचाया धमाल

दरअसल, कपिल शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का एक स्निपेट शेयर किया है, जिसमें वह अपनी टीम के साथ रवि किशन के वायरल डायलॉग ‘जिंदगी झंडवा, फिर भी घमंडवा’ पर एक अनोखी कव्वाली गाते नजर आ रहे हैं। कपिल ने इस डायलॉग को इतना मजेदार अंदाज में पेश किया कि पूरा सेट ही हंसी से लोटपोट हो गया। वीडियो में कपिल और उनकी टीम के कलाकारों का केमिस्ट्री देखने लायक है।

सुनील ग्रोवर ने बढ़ाया मजा

इस मजेदार प्रस्तुति में सुनील ग्रोवर का होना शो के आकर्षण को और बढ़ा गया। उन्होंने भी कपिल का साथ दिया और अपने कमाल के एक्टिंग से माहौल को और भी मनोरंजक बना दिया। कपिल की आवाज और सुनील के एक्शन ने दर्शकों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया।

रवि किशन भी नहीं रह पाए खुद को

अपने फैन स्टाइल डायलॉग पर गाई गई इस कव्वाली को देखकर मेहमान रवि किशन खुद को रोक नहीं पाए। वे अपनी सीट से खड़े होकर इस पल का पूरा आनंद लेते नजर आए। वहीं, शो के जज अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू भी इस मजेदार अंदाज का खूब आनंद ले रहे हैं और तालियां बजा रहे हैं।

यूपी में प्रॉपर्टी खरीदने-बेचने के नियम बदले, योगी सरकार का बड़ा फैसला

सोशल मीडिया पर तूला है बवाल

‘द ग्रेट कपिल शर्मा शो’ का यह प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। जारी होते ही कुछ ही घंटों में वीडियो पर हजारों लाइक्स और व्यूज आ चुके हैं। फैंस इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी इस मस्तीभरे एपिसोड को लेकर उत्सुक हैं, तो आपको शनिवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर नजर रखनी होगी। इस एपिसोड में कॉमेडी, म्यूजिक और एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज देखने को मिलेगा।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now