अवैध शराब की बिक्री करने वाले 2 शराब तस्कर गिरफ्तार

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। थाना सेक्टर 63 पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री करने वाले 2 शराब तस्कर गिरफ्तार किए गए है जिनके पास से 112 पव्वे अवैध देशी शराब व शराब की तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुआ है।

बता दे कि शुक्रवार को थाना सैक्टर 63, नोएडा पुलिस द्वारा लोकल इंटेलिजेंस एवं बीट पुलिसिंग के आधार पर अवैध शराब की तस्करी/बिक्री करने वाले 02 अभियुक्त 1-उदभव गुप्ता पुत्र देवेन्द्र कुमार गुप्ता 2-गौरव सिंह पुत्र हरिहर सिंह को इण्डसंड बैक के सामने मैट्रो पीलर के पास एच ब्लाक से 112 पव्वे कैटरीना देशी शराब (सुवासित) उ0प्र0 मार्का एवं शराब की तस्करी में प्रयुक्त ग्लेमर मोटरसाइकिल नं0 यूपी 16 एनटी 0792 सहित गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से गिरफ्तारी एवं उनसे बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सैक्टर 63, नोएडा पर मु0अ0सं0 581/2024 धारा 60/72 आबकारी एक्ट पंजीकृत किया गया है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now