दिल्ली में 18 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या, हड़कंप

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शिव विहार इलाके में एक 18 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या का मामला सामने आया जिससे इस घटना के कारण यहां के ​इलाके में हड़कंप मच गया। जिस पर पुलिस अधिकारी ने एफआईआर दर्ज कर इंकवारी सुरु कर दी है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर थाना क्षेत्र के शिव विहार इलाके में एक 18 वर्षीय युवक की चाकू घोंपकर हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान अंशुल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गली नंबर 8 में चाकू मारने की सूचना

पुलिस के मुताबिक, 11 मार्च की रात करीब 11:01 बजे शिव विहार इलाके में एक युवक को चाकू मारे जाने की सूचना मिली थी। यह घटना करावल नगर के शिव विहार स्थित गली नंबर 8 की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अंशुल को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतक अंशुल के शव को गुरु तेग बहादुर अस्पताल (GTB Hospital) की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। वहीं, घटना की जांच के लिए मौके पर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया है, ताकि घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए जा सकें।

आरोपियों की तलाश में कई टीमें गठित

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया है। आरोपियों को पकड़ने की जिम्मेदारी AATS, नारकोटिक्स स्क्वाड और करावल नगर थाना पुलिस को सौंपी गई है।

फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज समेत अन्य सुरागों की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now