संध्या समय न्यूज संवाददाता
लखनऊ में आयोजित 26वें अंतरराष्ट्रीय मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वैश्विक चुनौतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि दुनिया में संवादहीनता आज की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। सीएमएस कानपुर रोड ब्रांच में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि जिन देशों या समूहों द्वारा दूसरों के लिए संकट खड़ा किया जा रहा है, अंततः वे स्वयं उसी संकट में फंस जाते हैं।
यह भी पढ़ें :मंगलुरु में बहुभाषी फिल्म ‘कोरगज्जा’ का शानदार म्यूजिक लॉन्च
“दूसरों के घर की आग आपके घर तक पहुंच सकती है”
मुख्यमंत्री ने एक पुरानी कहावत का जिक्र करते हुए कहा कि यदि आज किसी के घर में आग लगी है तो आप निश्चिंत नहीं हो सकते; कल वह आग आपके घर तक भी पहुंच सकती है। जो आज दूसरों के लिए संकट खड़ा कर रहा है, वही कल उसमें घिर सकता है। कोरोना महामारी इसका स्पष्ट उदाहरण है।
यह भी पढ़ें :राष्ट्रीय गीत की 150वीं वर्षगांठ पर छात्रों में उत्साह
साइबर सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद पर वैश्विक फोकस जरूरी
सीएम योगी ने कहा कि दुनिया डाटा चोरी, पर्यावरण संकट और वैश्विक आतंकवाद जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है, जिन पर तत्काल सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के बस्तों का बढ़ता बोझ कम करना भी वैश्विक प्राथमिकताओं में शामिल होना चाहिए। उन्होंने टिप्पणी की कि कुछ शक्तियां अपने वर्चस्व के लिए दुनिया भर में अस्थिरता का माहौल पैदा कर रही हैं, जबकि भारत प्राचीनकाल से पृथ्वी, अग्नि, जल, वायु और नभ जैसे प्राकृतिक तत्वों पर भरोसा रखता आया है।
यह भी पढ़ें :IMS नोएडा में मेगा जॉब फेयर: 46 कंपनियां हुई शामिल, 600 छात्रों ने दिया इंटरव्यू
“भारत दुनिया को परिवार मानता है”
मुख्यमंत्री ने सभी विदेशी न्यायाधीशों और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत हजारों वर्षों से “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना के साथ पूरी दुनिया को एक परिवार मानता आया है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र द्वारा शिक्षा, पर्यावरण और वन संपदा की रक्षा के लिए तय किए गए लक्ष्यों का भी उल्लेख किया और कहा कि शिक्षा इन सभी में सबसे महत्वपूर्ण है। सीएम योगी ने सीएमएस के संस्थापक डॉ. जगदीश गांधी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि लखनऊ में ऐसे अंतरराष्ट्रीय आयोजन की नींव रखने में उनका योगदान अविस्मरणीय है।

























