ऋषी तिवारी
आईएमएस नोएडा में शुक्रवार को आयोजित मेगा जॉब फेयर में रोजगार की बड़ी संभावनाएं देखने को मिलीं। एमसीसी–एनआईसीएस नोएडा और श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में 46 कंपनियों ने भाग लिया, जबकि 88+ संस्थानों के लगभग 600 छात्रों ने विभिन्न पदों के लिए इंटरव्यू दिए।
यह भी पढ़ें :मंगलुरु में बहुभाषी फिल्म ‘कोरगज्जा’ का शानदार म्यूजिक लॉन्च
एनसीएस पोर्टल पर 30 लाख रिक्तियां उपलब्ध: डॉ. आकिब जावेद
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एनआईसीएस नोएडा के निदेशक डॉ. आकिब जावेद ने युवाओं को नेशनल करियर सर्विस (NCS) पोर्टल के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नेशनल करियर सर्विस पोर्टल भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है जो नौकरी चाहने वालों और नियोक्ताओं के बीच एक मजबूत कड़ी का काम करता है। वर्तमान में देश में करीब 30 लाख रिक्तियां उपलब्ध हैं, जिन पर युवा एनसीएस के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत पहली बार नौकरी पाने वाले युवाओं को 15,000 रुपये तक का प्रोत्साहन, और नियोक्ताओं को 3,000 रुपये प्रतिमाह तक की सहायता दी जा रही है।
युवा इंडस्ट्री-रेडी हों, तभी मेक इन इंडिया होगा सफल: प्रो. विकास धवन
मेगा जॉब फेयर का शुभारंभ करते हुए आईएमएस नोएडा के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) विकास धवन ने कहा कि आज इंडस्ट्री को स्किल्ड युवाओं की आवश्यकता है। अवसर हमेशा रहे हैं, जरूरत सिर्फ खुद को बदलती इंडस्ट्री की मांगों के अनुरूप ढालने की है। उन्होंने युवाओं को स्टार्टअप और नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि ऐसे आयोजन उद्योग और शिक्षा जगत के बीच सेतु का काम करते हैं।
यह भी पढ़ें :राष्ट्रीय गीत की 150वीं वर्षगांठ पर छात्रों में उत्साह
कई प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाएं चुनीं
जॉब फेयर के संयोजक डॉ. अंशिका राजवंशी और डॉ. सचिन बत्रा ने बताया कि इस मेले में टेक महिंद्रा, स्टेमरोबो टेक्नोलॉजीज, एक्सिस बैंक, एचडीबी बैंक, बजाज कैपिटल, 3i इन्फोटेक, पेटीएम, एनआईआईटी, यस बैंक, एसबीआई, एलआईसी जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया।
बता दें कि कंपनियों ने बीबीए, बीसीए, एमबीए, बीटेक, मास कम्युनिकेशन, लॉ, बीए, बीएससी, बीकॉम, आईटीआई एवं डिप्लोमा निम्न कोर्स के छात्रों का चयन किया था।

























