Iran-US War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान संघर्ष को लेकर व्हाइट हाउस में एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो अमेरिका एक ही रात में पूरे ईरान को तबाह करने की क्षमता रखता है। ट्रंप ने साफ कहा कि अगर ईरान तय समय (मंगलवार रात) तक होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोलता है, तो उसके बिजली घर, पुल और अन्य अहम ढांचों पर बड़े हमले किए जाएंगे। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ईरान के खिलाफ युद्ध में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है और हमला कभी भी हो सकता है।
155 विमानों से दो एयरमैन की ‘ऐतिहासिक’ रेस्क्यू
प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य आकर्षण ईरान के गहरे इलाके से दो अमेरिकी एयरमैन को सुरक्षित बचाने का ऑपरेशन रहा। ट्रंप ने इसे ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि ऐसे मिशन आमतौर पर नहीं होते, लेकिन अच्छे लोगों की टीम और थोड़ी किस्मत ने इसे सफल बनाया।
यह भी पढ़ें : जानें भगवान विष्णु ने कच्छप का रूप लेने के असली कारण
सीआईए ने किया ‘तिनके के ढेर में सुई ढूंढने’ जैसा काम
ट्रंप ने सीआईए (CIA) की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “सीआईए ने शानदार काम किया। उन्होंने पायलट को ढूंढ निकाला। यह तिनके के ढेर में सुई ढूंढने जैसा था।” उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान चालाकी अपनाई गई और दुश्मन को गलत लोकेशन भेजकर भ्रमित किया गया, क्योंकि हजारों लोग उस एयरमैन को खोज रहे थे। ट्रंप ने यह भी खुलासा किया कि कुछ अमेरिकी विमान ईरान में फंस गए थे, लेकिन उन्हें दुश्मन के हाथ न लगने देने के लिए अमेरिका ने खुद ही उन्हें नष्ट कर दिया।
सीआईए डायरेक्टर और रक्षा सचिव ने दी जानकारी
सीआईए डायरेक्टर जॉन रैटक्लिफ ने बताया कि यह मिशन समय से दौड़ता हुआ था। शनिवार रात को पुष्टि हुई कि एयरमैन एक पहाड़ी दरार में सुरक्षित था, जो दुश्मन को दिखाई नहीं दे रहा था लेकिन सीआईए को दिख रहा था। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में इंसानी और तकनीकी दोनों तरह की खुफिया जानकारी का इस्तेमाल किया गया।
वहीं, अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि ईरान की सेना शर्मिंदा और अपमानित है और उन्हें होना भी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि आज ईरान पर सबसे अधिक हमले होंगे और कल (गुरुवार) ये हमले और भी भीषण होंगे।























