Delhi News: दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में लगातार हो रहे सीवर जाम की समस्या से आम जनता बेहद परेशान है। सड़कों पर गंदा पानी और जाम की वजह से लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले लोगों का तो जीना मुश्किल हो गया है। हालांकि, दिल्ली जल बोर्ड (DJB) इस समस्या के समाधान में पूरी तरह से असमर्थ नजर आ रहा है, जिसके चलते अब जनता का गुस्सा भाजपा पर फूट रहा है।
मोहन गार्डन समेत कई इलाकों में बदहाल हालात
बता दें कि मोहन गार्डन और उत्तम नगर के आसपास के इलाकों में सीवर जाम की समस्या आए दिन देखने को मिल रही है। सीवर का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगता है, जिससे पैदल चलना दूभर हो जाता है। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है जो ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। गंदा पानी घरों के अंदर तक घुसने लगता है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
एमएलए से की शिकायत तो 6 महीने लग जाते हैं काम को
बता दें कि इस समस्या को लेकर लोगों ने भाजपा के स्थानीय विधायक (MLA) से कई बार शिकायत की है। एक महीने में 10 बार शिकायत करने के बावजूद मामले की सुनवाई तक में 6 महीने का समय लग जाता है। इस लंबे अंतराल में आम जनता को आने-जाने और अपने घरों में रहने की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारी हर बार अपनी असमर्थता जाहिर करते नजर आते हैं।
यह भी पढ़ें : एयरटेल एयरफाइबर की ‘चाल’ से ग्राहक परेशान
भाजपा पर जनता का तंज, ‘AAP राज में 2 दिन में होता था काम’
बता दें कि जनता की नाराजगी अब साफ तौर पर भाजपा के खिलाफ नजर आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब दिल्ली में आप (AAP) पार्टी की सरकार थी, तब किसी भी शिकायत पर 2 दिन के अंदर काम हो जाता था। लेकिन भाजपा के कार्यकाल में न तो सुनवाई हो रही है और न ही कोई ठोस कदम उठाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि नुमाइश करने के लिए तो नेता आ जाते हैं, लेकिन समस्या हल करने का कोई तरीका भाजपा के पास नहीं है।
यह भी पढ़ें : सोमवार व्रत कथा का रोचक प्रसंग, जाने शिव का ये चमत्कार
























