Airtel AirFiber: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों एयरटेल (Airtel) की एक बड़ी धोखाधड़ी सामने आई है। एयरटेल कंपनी ‘एयरफाइबर’ (Air Fiber) कनेक्शन देने के नाम पर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी करते हुए उन्हें पोस्टपेड सिम (Postpaid SIM) थमा रही है। इस ठगी का असल चेहरा तब सामने आता है जब ग्राहकों को बिल भरने के लिए मैसेज आता है। इस खुलासे के बाद क्षेत्र में एयरटेल के खिलाफ गुस्सा और परेशानी का माहौल है।
कैसे दिया जा रहा है धोखा?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एयरटेल प्राइवेट लिमिटेड अपनी एयरफाइबर सेल बढ़ाने के लिए टारगेट के भूखे अपने एग्जीक्यूटिव्स और डीलरों को लगाम छोड़ दिए हैं। जब कोई ग्राहक एयरफाइबर लेने के लिए संपर्क करता है, तो उसे यह बिल्कुल नहीं बताया जाता कि उसका कनेक्शन पोस्टपेड मोबाइल सिम के रूप में एक्टिवेट किया जा रहा है।
ग्राहकों को लगता है कि उनका ब्रॉडबैंड कनेक्शन आ रहा है, लेकिन जब पहला बिल आता है तो उनके होश उड़ जाते हैं। बिल में पोस्टपेड सिम के चार्ज दिखाई देते हैं। जब ग्राहक इसका विरोध करता है, तो कंपनी के कर्मचारी बेपरवाह रवैया अपनाते हैं। इससे बदतर स्थिति तब हो जाती है जब ग्राहक इस गलत बिल का भुगतान करने से मना कर देता है, तो कंपनी बिल पर ब्याज और लेट फीस लगाकर उनकी परेशानी कई गुना बढ़ा देती है।
यह भी पढ़ें : सोमवार व्रत कथा का रोचक प्रसंग, जाने शिव का ये चमत्कार
दिल्ली-एनसीआर में एयरटेल के खिलाफ लगातार बढ़ रही शिकायतों के बाद एक स्थानीय सर्वे किया गया, जिसमें कंपनी की पोल खुलकर सामने आई है। सर्वे में यह बात साफ तौर पर सामने आई कि यह कोई गलती नहीं, बल्कि एयरटेल कंपनी का एक ‘प्लानड स्कैम’ है।
शिकायतों के बावजूद एयरटेल प्रबंधन इस मामले पर कोई ठोस जानकारी देने को तैयार नहीं है। कंपनी सिर्फ अपनी सेल बढ़ाने और राजस्व इकट्ठा करने के खेल में लगी है। आम जनता की परेशानी और पैसों की बर्बादी को लेकर कंपनी को कोई अंदेशा नहीं है। सर्वे से यह भी देखा गया है कि एयरटेल महज झूठे वादे करके लोगों को अपने जाल में फंसा रही है और उन्हें लूटने का काम कर रही है।
आम जनता परेशान
इस पूरे घटनाक्रम से दिल्ली-एनसीआर के लोगों में काफी नाराजगी है। पीड़ित ग्राहकों का कहना है कि जब तक कनेक्शन लेने का समय होता है, तब तक एयरटेल के कर्मचारी फोन पर उन्हें ‘सर’ और ‘साहब’ कहकर बुलाते हैं, लेकिन एक बार सिम एक्टिवेट और बिल जनरेट होने के बाद उन्हें कस्टमर केयर पर कोई सुनने को तैयार नहीं होता।


























