दिल्ली के रोहिणी से हिमांशु भाऊ गैंग का शार्पशूटर गिरफ्तार

ऋषि तिवारी


नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 19 वर्षीय शार्पशूटर को गिरफ्तार किया है वह कथित तौर पर रोहिणी इलाके में हत्या की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था बता दे कि यह ‘नवीन बाली और हिमांशु भाऊ गैंग’ शार्पशूटर है जो कि आरोपी की पहचान दीपक उर्फ रोहित मुंडलाना के रूप में हुई है। उसके पास से दो पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए और उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

जाने हर महीने जन्माष्टमी व्रत रखने के 4 बड़े आध्यात्मिक और लौकिक कारण

पुलिस उपायुक्त के अनुसार, नवीन बाली-हिमांशु भाऊ गैंग, गोगी गैंग के सदस्य को मारकर ‘टिल्लू ताजपुरिया’ की हत्या का बदला लेना चाहता था। इसलिए दीपक को गोगी गैंग के एक सदस्य को मारने का काम सौंपा गया था। गैंग के सदस्यों ने उसे दो हथियार और चार कारतूस दिए थे। 4 मार्च को रोहिणी में हत्या को अंजाम देने पहुंचा था। उन्होंने बताया कि उसे (दीपक) चार मार्च को रोहिणी से गिरफ्तार किया गया और उसके पास से दो हथियार और चार गोलियां बरामद की गईं. अधिकारी ने बताया कि शस्त्र अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच जारी है।

पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) अमित कौशिक ने कहा है कि ‘हरियाणा के सोनीपत का निवासी दीपक 2023 में झज्जर में नवीन बाली-हिमांशु भाऊ गिरोह के सदस्यों के संपर्क में आया और उनकी जीवनशैली से प्रेरित होकर उसने उनके गिरोह में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की और गैंगस्टरों को सोशल मीडिया पर फॉलो करता था और अपराध की दुनिया में नाम कमाने की चाहत रखता था। उन्होंने कहा कि इसके बाद उसे प्रतिद्वंद्वी गिरोह गोगी के सदस्य को खत्म करने का काम सौंपा गया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now