वरिष्ठ पत्रकार अरुण मिश्रा के भाई का निधन

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। वरिष्ठ पत्रकार एवं स्पेशल कवरेज न्यूज़ के सहायक संपादक अरुण मिश्रा के 28 वर्षीय छोटे भाई अनुपम मिश्रा का निधन हो गया। अनुपम मिश्रा पिछले करीब पांच महीने से अस्पताल में भर्ती थे और ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक, अनुपम मिश्रा को ब्रेन ट्यूमर की समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया, जो सफल रहा। हालांकि ऑपरेशन के बाद उन्हें संक्रमण हो गया और इसके बाद उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई।

स्थिति गंभीर होने के बाद पिछले करीब एक महीने से अनुपम मिश्रा वेंटिलेटर पर थे। परिजनों और चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका।

करीब पांच महीने तक अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष करने के बाद अनुपम मिश्रा ने 18 मई की शाम अंतिम सांस ली। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

अनुपम मिश्रा की उम्र महज 28 वर्ष थी। बताया गया है कि उनकी शादी को अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था। इतनी कम उम्र में उनके निधन से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अनुपम मिश्रा के निधन के बाद परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों ने इलाज के दौरान उन्हें बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

परिजनों और परिचितों के लिए यह अपूरणीय क्षति है। कम उम्र में अनुपम मिश्रा का इस तरह दुनिया से चले जाना परिवार के लिए गहरा सदमा है। उनके निधन पर पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों और परिचितों ने भी शोक व्यक्त किया है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now