सरस आजीविका मेला 2025 : देशभर से 400 से अधिक लखपति दीदियां बनेंगी सरस मेले की खास मेहमान

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। गौतम बुद्ध नगर नोएडा में पांचवीं बार परंपरा, कला एवं संस्कृति का मनोरम माहौल एवं “लखपति एसएचजी दीदी की निर्यात क्षमता का विकास” थीम के साथ, 21 फरवरी 2025 से 10 मार्च 2025 तक प्रसिद्ध सरस आजीविका मेला 2025 का आयोजन सेक्टर 33 ए के नोएडा हाट में किया जा रहा है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडीपीआर) के समर्थन से इस सरस आजीविका मेला 2025 में ग्रामीण भारत की शिल्प कलाओं का मुख्य रूप से प्रदर्शन किया जाएगा।

400 से अधिक महिला शिल्पकार दिखाएंगी हुनर

सरस आजीविका मेला 2025 में देश के अलग-अलग राज्यों से 400 से अधिक महिला शिल्पकार और स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं हिस्सा ले रही हैं। मेले में ग्रामीण भारत की पारंपरिक हस्तकला, हथकरघा, वस्त्र, ज्वेलरी, होम डेकोर और अन्य स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी एवं बिक्री की जाएगी।

मेले के दौरान देशभर के 31 राज्यों के हजारों उत्पाद लोगों के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और कारीगरों को अपने उत्पादों के लिए बड़ा बाजार उपलब्ध कराना और उनकी आय के अवसरों को बढ़ाना है।

85 से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित

सरस आजीविका मेला केवल खरीदारी तक सीमित नहीं रहेगा। यहां 85 से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। देश के विभिन्न हिस्सों की लोक कला, संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक परंपराओं को भी मंच मिलेगा।

मेले में आने वाले लोगों के लिए बच्चों के मनोरंजन की भी विशेष व्यवस्था की जाएगी, जिससे परिवार के सभी सदस्य मेले का आनंद उठा सकें।

इंडिया फूड कोर्ट में मिलेगा 20 राज्यों के क्षेत्रीय व्यंजनों का स्वाद

सरस आजीविका मेला 2025 का एक प्रमुख आकर्षण इंडिया फूड कोर्ट होगा। यहां देश के करीब 20 राज्यों की 80 उद्यमी गृहणियां अपने-अपने राज्यों के प्रसिद्ध क्षेत्रीय व्यंजनों के स्टॉल लगाएंगी।

इसके जरिए नोएडा आने वाले लोगों को एक ही स्थान पर देश के विभिन्न राज्यों के पारंपरिक भोजन का स्वाद चखने का मौका मिलेगा।

इसके अलावा मेले में प्राकृतिक खाद्य पदार्थ भी उपलब्ध होंगे। इनमें अदरक, चाय, दाल, कॉफी, पापड़, एप्पल जैम और अचार जैसे उत्पाद शामिल हैं।

400 से अधिक लखपति दीदियां होंगी मेले का हिस्सा

इस बार 400 से अधिक लखपति दीदियां भी सरस आजीविका मेले में विशेष रूप से शामिल होंगी। मेले का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को स्थानीय बाजार से आगे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार की संभावनाओं से जोड़ना है।

ग्रामीण विकास मंत्रालय की संयुक्त सचिव स्वाति शर्मा ने मेले की जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न राज्यों से उत्कृष्ट हथकरघा, साड़ी और ड्रेस मटेरियल के उत्पाद मेले में प्रदर्शित किए जाएंगे।

इस बार देशभर से 400 से अधिक लखपति दीदियां सरस मेले की खास मेहमान बनेंगी। मेले के विषय में जानकारी देते हुए ग्रामीण विकास मंत्रालय की संयुक्त सचिव स्वाति शर्मा ने बताया कि सरस आजीविका मेला 2025 में कुछ उत्कृष्ट प्रदर्शन जो हेंडलूम, साड़ी और ड्रेस मेटिरियल में विभिन्न राज्यों से हैं।

इस प्रकार हैं। आंध्र प्रदेश से कलमकारी, आसाम का मेखला चादर, बिहार से कॉटन और सिल्क, छत्तीसगढ़ से कोसा साड़ी, गुजरात से भारत गुंथन एंड पैचवर्क, झारखंड से तासर शिल्क एंड कॉटन और साथ ही दुपट्टा और ड्रेस मेटिरियल, चंदेरी और बाग प्रिंट मध्यप्रदेश से, मेघालय से इरी प्रोडक्ट्स, ओडिसा से तासर और बांदा, तमिलनाडु से कांचीपुरम, तेलंगाना से पोस्विपुरम, उत्तराखंड से पश्मिना, कथा, बातिक प्रिंट, तांत और बालुचरी पश्चिम बंगाल से रहेंगे।

इसके साथ ही हेंडीक्राफ्ट, ज्वेलरी और होम डेकोर के प्रोडक्ट्स के रूप में आंध्रप्रदेश का पर्ल ज्वेलरी, आसाम का वाटर हायजिनिथ हेंड बैग और योगामैट, बिहार से लाहकी चूड़ी, मधुबनी पेंटिंग और सिक्की क्राफ्ट्स, छत्तीसगढ़ से बेलमेटल प्रोडक्ट्स, मडमिरर वर्क और डोरी वर्क गुजरात से, हरियाणा का टेरा कोटा, झारखंड का ट्राइबल ज्वेलरी, कर्नाटक का चन्ननपटना खिलौना, सबाईग्रास प्रोडक्टस, पटचित्र आनपाल्मलीव ओडिशा, तेलंगाना से लेदर बैग, वाल हैंगिंग और लैंप सेड्स, उत्तर प्रदेश से होम डेकोर और पश्चिम बंगाल से डोकरा क्राप्ट, सितल पट्टी और डायवर्सीफाइड प्रोडक्ट्स ये सभी रहेंगे।

इसके साथ ही प्राकृतिक खाद्य पदार्थ भी फूड स्टाल पर मौजूद होंगे, प्राकृतिक खाद्य पदार्थों के रूप् में अदरक, चाय, दाल कॉफी, पापड़, एपल जैम और अचार आदि उपलब्ध रहेंगे। साथ ही मेला मे बच्चों के मनोरंजन का भी पुख्ता इंतजाम किया जाएगा।

इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लोग भरपूर आनंद उठा पाएंगे। सरस आजीविका मेला के दौरान देश भर के 31 राज्यों के हजारों उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री होगी।

ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा यह एक मुहिम की शुरुआत की गई है, जिससे कि हस्तशिल्पियों और हस्तकारों को कोरोना के बाद एक बार फिर से अपनी रोजगारी शुरु करने का मौका मिल सके। इसके साथ ही इससे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा शुरू किया गया अभियान वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा मिलेगा।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now