मोन गार्डन में रोड खराब, ई—रिक्शा की मनमानी ले रहे किराया

संदिप कुमार गर्ग


नई दिल्ली। मोहन गार्डन में रोड खराब होने पर आम जनता को ई—रिक्शा चालकों की मनमानी जोरों पर है, जो एक से दो किलोमीटर का दाम 15 रुपए थे वही वह बढ़ाकर 25 से 50 रुपए ले रहे। बता दे कि बारिश की वजह से जैन रोड और रोड पानी से छतीग्रस्त हो गए है जो कि आम जनता से लेकर एम्बुलेश की गाड़ीयों को भी जाने की जगह नहीं है और आम जनता को जाने की सुविधा नहीं मिल पा रही है।

देखा जाए तो इस पर यहां के आप पार्टी विधायक नरेंद्र बाल्यान से लेकर एमसीडी के अधिकारियों की कंपलेन करने से काम नहीं किया है। जिससे आज जनता परेशानियों का सामना कर रही है जिससे अब ज्यादा खराब हो गए जिससे आम जनता के चलने से लेकर गाड़ी के चलने तक के लिए रास्ता सही नहीं है। देखा जाए तो पश्चिम दिल्ली के मोहन गार्डन के सभी रोड खराब है जो कि शिकायतों के बाद भी आप पार्टी विधायक नरेद्र बाल्यान ने कोई ध्यान नहीं दिया जिससे आम जनता को राहत मिल सके।

आम जनता समस्या से परेशान
मोहन गार्डन में जगह-जगह सड़के खराब हैं। इसके कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है और सड़क खराब होने के कारण यहां आपस में लडाईयां हो रही है जिससे आम जनता परेशान है। आए दिन समस्या के लिए क्या किया इस पर ध्यान दिया जाए तो सरकार पर आम जनता पलट वार कर रही है कि आप पार्टी के चलते अगर पहले रोड पर ध्यान दिया होता तो आज यह नहीं होता क्योंकि यहां कई सालों से खराब रोड बने नहीं है जो कि गैस पाईप लाईन का बहाना बनाकर रोक दिया गया है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now