विकास और सुरक्षा का डंका: विधायक चिन्मय देव बर्मन की बाइक रैली और जनसंपर्क

Bengal Elections 2026: विधायक चिन्मय देव बर्मन के नेतृत्व में निकाली गई बाइक रैली में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली के दौरान क्षेत्र में भाजपा के झंडे-बैनर लहराते हुए कार्यकर्ताओं का जुलूस निकला, जिसे देखकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखा गया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पूरे मार्ग पर पुलिस और पार्टी के स्वयंसेवकों की तैनाती की गई थी, जिससे कार्यक्रम पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

संगठन की मजबूती और जनता से जुड़ाव का अनूठा उदाहरण बनी बाइक रैली

HIGHLIGHTS

  • जनसंपर्क अभियान में उमड़ा जनसैलाब, चिन्मय देव बर्मन ने सुनी जनता की समस्याएं
  • बाइक रैली के जरिए जनता के बीच पहुंचे विधायक, विकास का दिया भरोसा
  • सुरक्षा के बीच निकली भव्य रैली, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
  • जनता से सीधा संवाद: विधायक ने हर समस्या के समाधान का दिया आश्वासन
  • दिल्ली से आए नेताओं ने सराहा क्षेत्र का विकास और जनसंपर्क अभियान

Bengal Elections 2026: भाजपा की जमीनी सक्रियता और जनसंपर्क को लेकर चलाए जा रहे अभियानों के तहत, वर्तमान विधायक चिन्मय देव बर्मन ने क्षेत्र में एक भव्य बाइक रैली का नेतृत्व किया और इस दौरान उन्होंने आम जनता के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना और निस्तारण का पूर्ण भरोसा दिलाया।

यह कार्यक्रम भाजपा की ताकत और जनता के प्रति समर्पण को दर्शाता रहा। बाइक रैली और जनसंपर्क अभियान में दिल्ली से पधारे प्रवासी भाजपा कार्यकर्ता राजीव चटर्जी और एवीएन (AVN) जिला सह-संयोजक दिल्ली अभय बनर्जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम और भव्य बाइक रैली

बता दें कि कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। विधायक चिन्मय देव बर्मन के नेतृत्व में निकाली गई बाइक रैली में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली के दौरान क्षेत्र में भाजपा के झंडे-बैनर लहराते हुए कार्यकर्ताओं का जुलूस निकला, जिसे देखकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह देखा गया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पूरे मार्ग पर पुलिस और पार्टी के स्वयंसेवकों की तैनाती की गई थी, जिससे कार्यक्रम पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

जनता की समस्याओं को लेकर विधायक ने दिया भरोसा

बता दें कि बाइक रैली के बाद विधायक चिन्मय देव बर्मम ने जनता के बीच पहुंचकर एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, चल रहे विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर लोगों को विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान जनता ने भी अपनी मौलिक समस्याओं को रखा।

विधायक ने लोगों को स्पष्ट आश्वासन दिया कि आपकी कोई भी परेशानी अनसुनी नहीं जाएगी। चाहे वह सड़क, जलापूर्ति, या कोई अन्य व्यवस्था हो, हर समस्या को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाया जाएगा।” उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार और पार्टा का एकमात्र लक्ष्य आम आदमी की सुविधा को बढ़ाना है।

दिल्ली से पहुंचे नेताओं ने की प्रशंसा

इस अभियान में शामिल होने वाले प्रवासी भाजपा कार्यकर्ता राजीव चटर्जी और एवीएन जिला सह-संयोजक अभय बनर्जी ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और विधायक की लोगों के प्रति समर्पण भावना की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दिल्ली से दूर बैठे कार्यकर्ताओं को भी यहां के जनसंपर्क और कार्यशैली से बेहद खुशी हो रही है।

यह आयोजन न केवल भाजपा की संगठनात्मक शक्ति को दर्शाता है, बल्कि यह भी साबित करता है कि पार्टी के जनप्रतिनिधि जनता के बीच कितने सक्रिय और सुलभ हैं। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने इसे सफल बना दिया।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now