दिल्ली में आकाशीय बिजली गिरने से घर में लगी भयंकर आग

Delhi News: अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान एक जोरदार धमाके के साथ आकाशीय बिजली सीधे मकान की छत पर गिरी। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए।

दिल्ली में करंट फैलने से मची अफरा-तफरी (फाइल फोटो)

HIGHLIGHTS

  • तेज बारिश में दिल्ली के मकान पर गिरी बिजली
  • बिजली गिरने के जोरदार धमाके से लोग घरों से भागे
  • नंद नगरी में बिजली गिरने से घर में लगी आग
  • जोरदार धमाके के बाद आग पर काबू पाई दमकल
  • नंद नगरी हादसे ने उड़ाए लोगों के होश

Delhi News: दिल्ली के नंद नगरी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सुंदर नगरी के E-57 ब्लॉक स्थित एक आवासीय मकान पर आकाशीय बिजली (Lightning) गिरने से भीषण आग लग गया। हादसे में घर के अंदर रखी कई महंगी वस्तुएं और सामान जलकर राख हो गए, जिससे परिवार को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। इस बड़े हादसे में जानमाल की कोई हानि नहीं हुई, जिसे चमत्कार ही कहा जा सकता है।

कैसे हुई घटना?

बताया जा रहा है कि इलाके में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान एक जोरदार धमाके के साथ आकाशीय बिजली सीधे मकान की छत पर गिरी। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए।

रिपोर्ट्स के अनुसार, छत पर गिरी बिजली रोशनदान के रास्ते घर के अंदर करंट के रूप में फैल गई और तुरंत आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घर में रखी वॉशिंग मशीन, सिंटेक्स पानी का टैंक और कपड़े जलकर पूरी तरह खाक हो गए।

दमकल विभाग ने दिखाई तत्परता

बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को फोन किया गया और मौके पर जानकारी देते हुए दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत दो दमकल गाड़ियों को रवाना किया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और आग को बढ़ने से पहले ही नियंत्रित कर लिया। वहीं, दिल्ली पुलिस की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया और रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग किया।

बची जान, चला आर्थिक झटका

बता दें कि इस भयानक हादसे के बावजूद एक बड़ी राहत की बात यह रही कि घटना के समय घर में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बच गए। किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। लेकिन घर में रखी सामग्री के जलने से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।

इलाके में दहशत, लोगों ने उठाई यह मांग

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने डर और गुस्से का मिश्रण अभिव्यक्त करते हुए प्रशासन से मांग की है कि ऐसे प्राकृतिक हादसों से बचाव के लिए इलाके में सुरक्षा उपायों को बढ़ाया जाए और लोगों को जागरूक किया जाए। फिलहाल अभी इलाके में स्थिति पूरी तरह सामान्य है, लेकिन यह घटना मौसमी आपदाओं के प्रति हमेशा सतर्क रहने की एक कड़ी चेतावनी देती है।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now