पवन कल्याण की सफल सर्जरी: पीएम मोदी ने फोन पर जाना हाल, जल्दी ठीक होने की की प्रार्थना

Pawan Kalyan & PM Modi:पवन कल्याण को शुक्रवार सुबह अधिकारियों के साथ एक प्रशासनिक बैठक के दौरान अचानक तकलीफ होने लगी। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ महीनों से कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। निजी डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने उस दिन के सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए।

पवन कल्याण की सर्जरी के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल

HIGHLIGHTS

  • बैठक के दौरान बिगड़ी 'पावर स्टार' की तबीयत
  • हैदराबाद अस्पताल में हुई सर्जरी; पीएम ने की बातचीत
  • अचानक बीमार पड़े आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण
  • सर्जरी के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दी इसे बड़ी राहत
  • पीएम मोदी के फोन से भावुक हुए पवन कल्याण

Pawan Kalyan & PM Modi: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और तेलुगु सिनेमा के ‘पावर स्टार’ पवन कल्याण को स्वास्थ्य समस्याओं के चलते हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक उनकी सर्जरी की है। उनके स्वास्थ्य को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को फोन पर उनसे बातचीत कर उनका हालचाल जाना और जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

बैठक के दौरान बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचे

पवन कल्याण को शुक्रवार सुबह अधिकारियों के साथ एक प्रशासनिक बैठक के दौरान अचानक तकलीफ होने लगी। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ महीनों से कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। निजी डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने उस दिन के सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिए।

शनिवार, 18 अप्रैल को उन्हें हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहाँ एमआरआई स्कैन और कई अन्य मेडिकल जांचें करने के बाद डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी करने का निर्णय लिया, जिसे शनिवार शाम को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।

पीएम मोदी ने की बात, कहा- ‘वे बहुत साहसी हैं’

बता दें कि सर्जरी की खबर सामने आने के बाद पीएम मोदी ने 19 अप्रैल को सीधे पवन कल्याण से फोन पर बात की। पीएम ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा कि आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण गारू से बात की और उनका हालचाल पूछा। वे बहुत साहसी हैं और मुझे यकीन है कि वे बहुत जल्द ठीक हो जाएंगे। उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।

पवन कल्याण ने जताया आभार

पीएम के इस भावनात्मक पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए पवन कल्याण ने उनका आभार व्यक्त किया। जनसेना पार्टी प्रमुख ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आपके प्यारे शब्दों के लिए, सर्जरी के बाद मुझसे बात करने और मेरे स्वास्थ्य का हालचाल जानने के लिए, जो आपने समय निकाला, उसके लिए मैं आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं। आपकी चिंता, आपका प्रोत्साहन और शीघ्र स्वस्थ होने की आपकी शुभकामनाएं मुझे और शक्ति देगी। आपके निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग के लिए मैं सदैव आपका आभारी रहूंगा।

मेडिकल अपडेट: 10 दिन का आराम जरूरी

पवन कल्याण के राजनीतिक सचिव पी. हरिप्रसाद ने जारी आधिकारिक बयान में स्वास्थ्य अपडेट देते हुए बताया कि सर्जरी सफल रही है। हालांकि, डॉक्टरों ने सलाह दी है कि पवन कल्याण को एक से दस दिन के पूर्ण आराम के बाद ही अपने आधिकारिक कर्तव्यों को फिर से संभालना चाहिए।

बयान में यह भी कहा गया कि पूरी तरह से ठीक होने में थोड़ा लंबा समय लग सकता है और भविष्य में उन्हें लंबे समय तक सावधानियां बरतनी होंगी। पवन कल्याण की तबीयत को लेकर आंध्र प्रदेश सहित पूरे दक्षिण भारत में उनके फैंस और राजनीतिक कर्मियों में चिंता का माहौल है, हालांकि पीएम मोदी के फोन कॉल और डॉक्टरों के सकारात्मक रिस्पॉन्स के बाद सबको राहत मिली है।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now