दिल्ली सरकार के एक साल: रामलीला मैदान में भव्य कार्यक्रम, सीएम रेखा गुप्ता करेंगी बड़े ऐलान

भाजपा की सत्ता वापसी की पहली वर्षगांठ (फाइल फोटो)

ऋषी तिवारी


नई दिल्ली। दिल्ली सरकार अपने एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर 8 फरवरी को राजधानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में एक विशाल जनसभा का आयोजन करने जा रही है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपनी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करने के साथ-साथ राज्य की प्रगति के लिए कई बड़ी घोषणाएं करेंगी। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे।
यह आयोजन दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा की प्रचंड जीत की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता दिल्ली के परिवहन ढांचे को मजबूत करने के लिए 500 नई इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने की बड़ी घोषणा कर सकती हैं। सरकार का मुख्य फोकस पर्यावरण के अनुकूल परिवहन, यातायात के दबाव को कम करने और प्रदूषण से राहत दिलाने पर होगा।

यह भी पढ़ें : यमुना क्रूज की आ गई पहली झलक, 20 फरवरी को होगा दिल्ली में लॉन्च

शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे पर होगा जोर

बता दें कि रामलीला मैदान के इस महाकुंभ से सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और शहरी सुविधाओं से जुड़ी कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को भी मंजूरी दे सकती है। सरकार का उद्देश्य जनता को यह संदेश देना है कि पिछले एक साल में किए गए वादों को जमीन पर उतारने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं और आने वाले समय में विकास की गति और तेज की जाएगी।

जनता से सीधे संवाद और फीडबैक

बता दें कि भाजपा इस कार्यक्रम को लेकर पूरी तरह जुटी हुई है। सभी विधायकों और सांसदों को जनभागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रत्येक कैबिनेट मंत्री को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की देखरेख का काम दिया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़ा जा सके। जानकारी के अनुसार, दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां सरकार अपनी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएगी और उनका फीडबैक लेगी।

आज सीएम आवास पर होगी अहम बैठक

बता दें कि इस कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए आज दोपहर 3:30 बजे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास पर दिल्ली भाजपा विधायक दल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में सरकार के एक साल पूरे होने पर आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।गौरतलब है कि ठीक एक साल पहले हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने काफी लंबे समय बाद आप पार्टी को पराजित कर सत्ता पर कब्जा किया था। 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा में भाजपा ने 48 सीटें जीती थीं, जबकि आप अपनी 62 सीटें गंवाकर महज 22 सीटों पर सिमट गई थी।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now