गाजियाबाद के इंदिरापुरम में भीषण आग, 200 से ज्यादा झुग्गियां जलकर राख

Ghaziabad News:झुग्गी-झोपड़ियों में आग लगने का मुख्य कारण आस-पास के ज्वलनशील पदार्थ होते हैं, जिसके चलते आग की रफ्तार काफी तेज रही। आग से निकलने वाला काला धुआं इतना गाढ़ा था कि वह करीब दो किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था।

झुग्गी बस्ती में भीषण आग
---Advertisement---

HIGHLIGHTS

  • झुग्गी बस्ती में लगी आग से मची भगदड़
  • आसमान में छाया काला धुआं
  • इंदिरापुरम की झुग्गी बस्ती में दोपहर में लगी भयानक आग
  • चंद मिनटों में लपटों में बदली बस्ती
  • कानावनी की झुग्गी बस्ती में आग से तबाही का मंजर

Ghaziabad News: दिल्ली एनसीआर गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक बड़ी दुर्घटना सामने आई। कनमणि गांव (कानावनी) स्थित झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में अचानक लगी भीषण आग ने कहर ढहाया। आग इतनी तेजी से फैली कि आसमान काले धुएं से भर गया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

चंद मिनटों में आग ने लिया विकराल रूप

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग की लपटें उठनी शुरू हुईं। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। झुग्गी-झोपड़ियों में आग लगने का मुख्य कारण आस-पास के ज्वलनशील पदार्थ होते हैं, जिसके चलते आग की रफ्तार काफी तेज रही। आग से निकलने वाला काला धुआं इतना गाढ़ा था कि वह करीब दो किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा था।

भगदड़ मची, लोगों ने उठाया सामान भागने को मजबूर हुए

आग लगते ही बस्ती में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने जान बचाने के लिए अपने घरों से भागना शुरू कर दिया। भगदड़ के दौरान लोग अपने बच्चों, जरूरी सामान और खतरनाक हो सकने वाले गैस सिलेंडरों को उठाकर सड़कों और खुले मैदानों की ओर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी।

नोएडा से भी पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियां

सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंच गईं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) राहुल पाल ने बताया कि आग की तीव्रता को देखते हुए जिले के सभी फायर स्टेशनों से फायर टेंडर बुला लिए गए हैं। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पड़ोसी शहर नोएडा से भी दमकल विभाग की गाड़ियां मदद के लिए रवाना की गई हैं।

कोई जनहानि नहीं, कारण की जांच जारी

कानावनी इलाके में तकरीबन 200 से अधिक झुग्गी-झोपड़ियां मौजूद हैं, जिनमें से बड़ी संख्या आग की चपेट में आ चुकी है। हालांकि, फिलहाल राहत की बात यह है कि आग लगने की इस घटना में अभी तक किसी भी तरह के जानी-माली के नुकसान या किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

अग्निशमन विभाग की टीमें पूरी ताकत के साथ आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। आग लगने के असल कारणों का पता लगाने के लिए प्रशासन द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और राहत और बचाव कार्य बाधित न हो।

Rishi Tiwari

ऋषी तिवारी (Rishi Tiwari) वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली एनसीआर में एपीएनएस न्यूज ऐजेंसी लंबे समय तक सेवाएं देने के पश्चात सेवानिवृत्त हुए। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ अपनी नई पत्रकारिता पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षो से से जुड़े रहकर निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment