संध्या समय न्यूज
नोएडा के सेक्टर-4 स्थित एक फैक्ट्री में गुरुवार तड़के अचानक भीषण आग लगने की घटना सामने आई। इस हादसे में फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे कई लोग फंस गए, जिन्हें फायर विभाग की टीम ने बड़ी मुश्किल से रेस्क्यू किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल बचाव अभियान शुरू कर दिया और सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जाने क्या है पूरा मामला?
पुलिस और फायर विभाग के अनुसार, यह घटना थाना फेज-1 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-4 की एक फैक्ट्री की है। यह फैक्ट्री बिजली के मीटर बनाने का काम करती है। सुबह के समय अचानक फैक्ट्री में आग लग गई, जिसकी लपटें इतनी तेज थीं कि वहां काम कर रहे मजदूर और कर्मचारी अंदर ही फंस गए।
रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और आग को नियंत्रित करने के साथ-साथ फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। फायर विभाग की सक्रियता के चलते बड़ा हादसा टल गया और अब तक किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।
‘मामला लीगल है 2’ का ट्रेलर रिलीज, रवि किशन ने संभाली जज की कुर्सी
आग का कारण क्या है?
फिलहाल आग लगने का सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, प्रारंभिक जांच में अधिकारियों ने शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी की आशंका जताई है। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।
























