ममता-अखिलेश मुलाकात से गरमाई सियासत, भाजपा का तीखा वार

Akhilesh Yadav Mamata Banerjee News: ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बंगाल में चुनाव 'यूपी मॉडल' की तर्ज पर डराने-धमकाने और हेरफेर के माध्यम से कराए गए हैं।

Akhilesh Yadav Mamata Banerjee News : अखिलेश यादव के बंगाल दौरे पर भाजपा का बड़ा हमला

HIGHLIGHTS

  • कोलकाता में अखिलेश-ममता बैठक
  • विपक्षी एकता के संकेत तेज
  • ममता से मुलाकात पर सियासी संग्राम
  • ममता-अखिलेश मुलाकात पर टकराव
  • अखिलेश का बंगाल दौरा बना राजनीतिक मुद्दा

Akhilesh Yadav Mamata Banerjee News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले विपक्षी एकता के संकेतों के बीच, समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कोलकाता दौरा सियासी गलियारों में हलचल मचा गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करने पहुंचे अखिलेश यादव पर भाजपा ने तीखा हमला बोला है। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने इस मुलाकात को लेकर अखिलेश यादव को कड़ी चेतावनी दी है।

‘जो-जो ममता से मिलने जा रहा, सबका सूपड़ा साफ होगा’

बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी की मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अखिलेश यादव तो ममता दीदी से मिलने जाएंगे ही। अभी तो बहुत से लोग जाने वाले हैं। लेकिन जो-जो जा रहे हैं, सबका सूपड़ा साफ होने वाला है।

उन्होंने आगे कहा कि अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव है, उनका (अखिलेश यादव) भी यही हाल होने वाला है, जैसा बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी का सूपड़ा साफ कर दिया। अगर आप जनहित में नहीं सोचेंगे तो जनता मौका मिलते ही आपको सत्ता से हटा देगी।

अखिलेश यादव ने बंगाल चुनाव पर लगाया ‘यूपी मॉडल’ का आरोप

ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बंगाल में चुनाव ‘यूपी मॉडल’ की तर्ज पर डराने-धमकाने और हेरफेर के माध्यम से कराए गए हैं। अखिलेश ने कहा, “यूपी में जो हुआ, वही बंगाल में दोहराया गया।

‘आप हारी नहीं, लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी’

टीएमसी प्रमुख से भेंटवार्ता के दौरान अखिलेश यादव ने उन्हें ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि आप हारी नहीं हैं। लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई जारी रहेगी। हम आपके साथ खड़े हैं। इस दौरान उन्होंने टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को भाजपा को कड़ी टक्कर देने के लिए बधाई भी दी।

यूपी चुनाव से पहले सियासी मायने

माना जा रहा है कि 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव का यह दौरा किसी बड़े विपक्षी मोर्चे के गठन की तैयारी का हिस्सा है। बीजेपी इसी बदलते सियासी समीकरण को नाकाम करने के लिए विपक्षी नेताओं की मुलाकातों को ‘हार का साथ’ बताकर निशाना साध रही है।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now