संंदिप कुमार गर्ग
नोएडा। व्यापारिक सुरक्षा फोरम संस्था की एक अहम बैठक उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री एवं जिला महानगर नोएडा प्रभारी राधा कृष्ण गर्ग की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसी दौरान लवकेश कुमार गोयल को व्यापारिक सुरक्षा फोरम का नोएडा महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से लवकेश कुमार गोयल को नोएडा महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नियुक्ति के बाद लवकेश कुमार गोयल ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे।
लवकेश कुमार गोयल ने कहा कि वह संस्था के हित में कार्य करने के साथ-साथ व्यापारियों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने और उन्हें न्याय दिलाने में हर संभव मदद करेंगे।
उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री एवं जिला महानगर नोएडा प्रभारी राधा कृष्ण गर्ग ने कहा कि व्यापारिक सुरक्षा फोरम व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं को लेकर गंभीरता से कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संस्था सरकारी विभागों के उच्च अधिकारियों से मुलाकात करेगी और समस्याओं के निराकरण के लिए यथासंभव प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य व्यापारियों की आवाज को मजबूती से उठाना और उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है।
बैठक के दौरान व्यापारिक सुरक्षा फोरम नोएडा महानगर की कार्यकारिणी का भी सर्वसम्मति से गठन किया गया। संगठन में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई।
नई कार्यकारिणी में मुख्य संरक्षक के रूप में सुरेश गुप्ता, ओ.पी. गुप्ता, ओ.पी. गोयल एवं डॉ. वी.के. गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई।
वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर रोहताश कुमार गोयल, सुनील गुप्ता एवं आर.के. सिंघला को नियुक्त किया गया। महामंत्री की जिम्मेदारी अतुल गुप्ता को सौंपी गई।
इसके अलावा सचिव पद पर मनोज गोयल एवं निशांत गर्ग, महिला मोर्चा अध्यक्ष के रूप में मधुबाला वैश्य तथा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष के पद पर इंदु कुमारी को नियुक्त किया गया।
नई कार्यकारिणी के गठन के साथ संगठन ने नोएडा के व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने और संबंधित सरकारी विभागों के अधिकारियों के समक्ष उनकी समस्याएं रखने का संकल्प लिया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर काम किया जाएगा।



























