कैलाश अस्पताल ने किया पीडियाट्रिक केयर पर कार्यशाला

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल में एडवांस सुपर स्पेशलिटी पीडियाट्रिक केयर को लेकर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कैलाश अस्पताल की अध्यक्ष डॉ. उमा शर्मा, प्रबंध निदेशक डॉ. कार्तिक और निदेशक डॉ. पल्लवी शर्मा ने किया। इस अवसर पर समूह चिकित्सा निदेशक डॉ. रितु वोहरा, एचओडी पीडियाट्रिक डॉ. एचपी सिंह, सचिव आईएपी यूपी डॉ. विनीत त्यागी और सचिव डॉ. हिमांशु त्यागी सहित अन्य चिकित्सक एवं विशेषज्ञ मौजूद रहे।

कैलाश अस्पताल समूह की निदेशक डॉ. पल्लवी शर्मा ने बताया कि सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल में नवीनतम चिकित्सा उपकरणों और अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे से लैस 22 बिस्तरों वाले उन्नत अति विशिष्ट बाल चिकित्सीय आईसीयू की स्थापना की गई है। इस सुविधा का उद्देश्य गंभीर स्थिति वाले बच्चों को एक ही अस्पताल में बेहतर और विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है।

अस्पताल में बच्चों के उपचार के लिए विभिन्न सुपर स्पेशलिटी सेवाओं को एक साथ उपलब्ध कराया जाएगा। इनमें पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी, पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, पीडियाट्रिक नेफ्रोलॉजी, डायलिसिस, पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी, मनोचिकित्सा और साइकोलॉजी जैसी सेवाएं शामिल हैं।

इसके अलावा अस्पताल में बाल शल्य चिकित्सा की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इससे गंभीर और जटिल बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को अलग-अलग उपचार के लिए दूसरे केंद्रों पर जाने की आवश्यकता कम होगी।

कैलाश अस्पताल में गंभीर एवं आपातकालीन रोगों के उपचार के लिए आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, अत्याधुनिक सुविधाओं और विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता के कारण गंभीर स्थिति वाले बच्चों को आवश्यक उपचार अस्पताल परिसर में ही उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।

इस पहल के तहत बच्चों के लिए एडवांस पीडियाट्रिक केयर, विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं और आधुनिक आईसीयू सुविधाओं को एकीकृत किया गया है। इससे गंभीर मामलों में समय पर उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिल सकती है।

कार्यशाला के दौरान एडवांस सुपर स्पेशलिटी पीडियाट्रिक केयर से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। चिकित्सकों और विशेषज्ञों ने बच्चों में गंभीर एवं जटिल स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार, आधुनिक चिकित्सा तकनीकों और मल्टी-स्पेशलिटी देखभाल की आवश्यकता पर जानकारी साझा की।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now