जेवर एयरपोर्ट कार्यक्रम के लिए चप्पे-चप्पे पर निगरानी, जाने सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक तक

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का होगा ऐतिहासिक उद्घाटन

Noida Jewar Airport: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई देने वाले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) का भव्य उद्घाटन 28 मार्च को होने जा रहा है। इस ऐतिहासिम अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शिलान्यास करेंगे, जिसे लेकर पूरे गौतम बुद्ध नगर जिले में प्रशासन और पुलिस ने हाई अलर्ट का ऐलान कर दिया है। यह केवल एक एयरपोर्ट का उद्घाटन नहीं, बल्कि एक ऐसा राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम है, जिस पर देशभर की नजरें टिकी हैं।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, एसपीजी ने संभाली कमान

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई कोताही नहीं बरती गई है। एसपीजी (SPG) ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान अपने हाथ में ले ली है, जबकि स्थानीय पुलिस, पीएसी, ट्रैफिक पुलिस और खुफिया एजेंसियों के हजारों जवान तैनात किए गए हैं। एयरपोर्ट और जनसभा स्थल के आसपास के पूरे क्षेत्र को ‘हाई सिक्योरिटी जोन’ में तब्दील कर दिया गया है। ड्रोन कैमरों और हाईटेक सीसीटीवी के जरिए चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है। साथ ही, आसपास के होटलों, धर्मशालाओं और गांवों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पीएम मोदी का कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को सुबह करीब 11:30 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सबसे पहले वे टर्मिनल भवन का निरीक्षण करेंगे और तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके बाद दोपहर 12:00 बजे वे एयरपोर्ट के पहले चरण का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे जनसभा स्थल पर पहुंचकर लोगों को संबोधित करेंगे, जिसमें क्षेत्र विकास, रोजगार और एयरपोर्ट से जुड़ी योजनाओं पर विशेष फोकस रहेगा।

व्यस्त रहेंगे ये रास्ते: ट्रैफिक एडवाइजरी

कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए पुलिस ने विस्तृत रूट प्लान जारी किया है। 28 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक मालवाहक और कॉमर्शियल वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए रूट:

  • मेरठ-गाजियाबाद: ईस्टर्न एक्सप्रेसवे से सिरसा गोल चक्कर,फिर फलैदा और दयानंतपुर होते हुए पार्किंग 6 व 7।
  • मथुरा-अलीगढ़: यमुना एक्सप्रेसवे से जेवर टोल, सबौता अंडरपास होते हुए पार्किंग 9, 5 व 11।
  • हापुड़-बुलंदशहर: जेवर इंटरचेंज से पार्किंग 13 व 14।
  • दिल्ली-नोएडा: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से गलगोटिया कट, एक्सपो मार्ट, एनएसजी गोल चक्कर होते हुए फलैदा कट पहुंचेंगे और पार्किंग 7 में खड़े करेंगे।

15 पार्किंग स्थल और शटल सेवा

प्रशासन ने कुल 15 पार्किंग स्थल बनाए हैं। वीआईपी वाहनों के लिए पार्किंग 1, 2, 3 और मीडिया के लिए पार्किंग 8 निर्धारित है। जनता के लिए पार्किंग 5, 6, 7, 9, 11, 13 और 14 में जगह दी गई है। पार्किंग से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने के लिए शटल बसों की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़ें : प्रकृति का अविश्वसनीय चमत्कार: दीमकों ने खोद डाली जमीन, बन गया विशाल शहर

2 लाख की भीड़ का अनुमान

इस कार्यक्रम में करीब 2 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। भीड़ नियंत्रण के लिए हर रूट, पार्किंग और एंट्री पॉइंट पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। किसी भी यातायात समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 9971009001 जारी किया गया है। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और समय से पहले निकलकर निर्धारित मार्गों का उपयोग करें।

Rishi Tiwari

ऋषि तिवारी (Rishi Tiwari) ने वर्ष 2011 में मुंबई से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और मुंबई से प्रकाशित मुंबई मित्र जैसे समाचारपत्रों में सक्रिय भूमिका निभाई। इसके बाद दिल्ली और एनसीआर में एपीएनएस न्यूज एजेंसी में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद यहां से रुख कर लिया। वर्ष 2018 में इन्होंने संध्या समय न्यूज के साथ नई पारी की शुरुआत की। पिछले कई वर्षों से निष्पक्ष, प्रभावी और जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता को मजबूती से आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now