उत्साह उमंग से हंसी योग के सदस्यों ने हरियाली तीज मनाई

संदिप कुमार गर्ग


नोएडा। लाफ्टर क्लब सेक्टर 21 नोएडा के सदस्यों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ हरियाली तीज का पर्व मनाया। इस अवसर पर क्लब की ओर से रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 100 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने सावन के पारंपरिक गीतों पर नृत्य कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। गीत-संगीत और नृत्य के बीच सभी सदस्यों ने एक-दूसरे का मनोरंजन किया और हरियाली तीज के उत्सव का आनंद लिया।

लाफ्टर क्लब सेक्टर 21 नोएडा में हरियाली तीज समारोह का मुख्य आकर्षण झूला रहा। सदस्यों ने झूले का आनंद लेते हुए सावन के गीत गाए और पर्व की पारंपरिक खुशियों को साझा किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों ने मिलकर स्वादिष्ट गेवर, मिठाई और कचौरी का आनंद लिया। इसके साथ ही गर्म चाय की चुस्कियों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

हरियाली तीज के इस आयोजन ने क्लब के सदस्यों को एक साथ मिलकर त्योहार मनाने और आपसी मेल-जोल बढ़ाने का अवसर दिया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, सावन के गीत, झूले और पारंपरिक खान-पान ने समारोह को यादगार बना दिया।

Sandhya Samay News

संध्या समय न्यूज़ – आपके विश्वास की आवाज़ संध्या समय न्यूज़ की स्थापना वर्ष 2018 में की गई, जो कि MSME में विधिवत रूप से पंजीकृत है। हमारा उद्देश्य समाज तक सटीक, निष्पक्ष और भरोसेमंद समाचार पहुँचाना है। हम देश-प्रदेश की ताज़ा खबरों, सामाजिक मुद्दों, और जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों को आपके सामने सरल और स्पष्ट रूप में प्रस्तुत करते हैं। हम अपने सभी दर्शकों और पाठकों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने हमें लगातार देखा, समझा और अपना विश्वास बनाए रखा। आपकी यही सराहना और समर्थन हमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। संध्या समय न्यूज़ हमेशा सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों पर कार्य करता रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now